तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रिव्यूज की बाढ़ ला दी है. फैंस विजय के अवतार को बीस्ट मोड बताते हुए फिल्म को एक परफेक्ट और इमोशनल मास एंटरटेनर करार दे रहे हैं. एच. विनोथ के निर्देशन और अनिरुद्ध के धमाकेदार बीजीएम की जमकर तारीफ हो रही है. खासकर स्क्रीन पर विजय के सीएम वाले टाइटल कार्ड को देखकर थिएटर्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.
सिनेमाघरों में धूम मचा रही थलापति विजय की आखिरी फिल्म.
नई दिल्ली. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. कई तरह की अड़चनों को पार करते हुए यह फिल्म 23 जुलाई 2026 को रिलीज हो गई. विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए थिएटर्स में फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा. फर्स्ट डे फर्स्ट शो खत्म होते ही फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं और सोशल मीडिया पर विजय की इस फेयरवेल परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है.
सुबह के शो खत्म होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर फैंस के रिव्यूज की बाढ़ आ गई. फैंस ‘जन नायकन’ को एक परफेक्ट और पैसा वसूल कमर्शियल एंटरटेनर बता रहे हैं. कई दर्शकों ने तो इसे एक्शन, इमोशन और सीटीमार डायलॉग्स से भरपूर एक मासी ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है.
मास एंटरटेनर है ‘जन नायकन’ फिल्म
एक यूजर ने लिखा, ‘जन नायकन एक जबरदस्त मास कमर्शियल एंटरटेनर है, जिसे थलापति विजय अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से अकेले अपने दम पर खींच ले जाते हैं. फिल्म में विजय का पूरी तरह से वन मैन शो देखने को मिल रहा है. एक्शन और इमोशन से लेकर कॉमेडी और डांस तक, विजय हर मोर्चे पर छा गए हैं और दर्शकों को लगातार बांधे रखते हैं. थिएटर्स के माहौल को गरमाने के लिए विजय की ग्रैंड एंट्री, थलापति कचेरी गाना और धमाकेदार इंटरवल ब्लॉक अब तक के सबसे बेहतरीन मोमेंट्स साबित हुए हैं.’
– An Old School Mass Commercial Entertainer carried by the Massy Presence of #ThalapathyVijay..💥
– Thalapathy Vijay – One Man Show..⭐ Man aces Action, Emotion, Fun and Dance, keeping you entertained throughout..❣️🤝
– The Intro, Thalapathy… pic.twitter.com/BVxShmxMZM
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



