Image Slider

Last Updated:

Amitabh Bachchan- अमिताभ बच्चन ने बीते मंगलवार को अपने ब्लॉग में एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने सर्जरी और आईसीयू का जिक्र किया था. इस पोस्ट ने बिग बी के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी जिसके बाद उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में साफ किया कि उनकी तबीयत बिलकुल ठीक है. न उनकी सर्जरी हुई है और न ही वो आईसीयू में हैं. एक्टर का कहना है कि उनके ब्लॉग को गलत तरीके से लिया गया.

Zoom

अमिताभ बच्चन ने अपनी सर्जरी पर दी सफाई.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सदी के महानायक आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं. एक्टर ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कुछ ऐसा लिखा था जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. उन्होंने अपने ब्लॉग में सर्जरी और आईसीयू का जिक्र किया था जिसके बाद से फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित थे. इन सबके बीच अब एक्टर ने पोस्ट शेयर कर इन गलतफहमियों को दूर किया है. वो कहते हैं कि वो बिलकुल ठीक है.

अमिताभ बच्चन की नहीं हुई है सर्जरी

बिग बी ने वैराइटी इंडिया के साथ बात करते हुए कहा, ‘मेरे पोस्ट को गलत समझा गया. मैं सिर्फ सर्जरी और आईसीयू से निकलने के बाद के समय का उदाहरण दे रहा था. जब आप हॉस्पिटल से घर लौटते हो और आपको अपनी बीमारी से जूझना होता है. अकेले उसका सामना करना होता. ये ऐसा ही है जब कोई चैंपियन हार जाता है, उसके लिए सबसे मुश्किल होता है अकेले में खुद को उस हार का यकीन दिलाना’.

बिग बी ने अर्जेंटीना की हार पर किया था पोस्ट

वो आगे कहते हैं, ‘मैं अर्जेंटीना की हार और एक ऐसे चैंपियन के रूप में मेसी का जिक्र कर रहा था, जो यह मुकाबला हार गए. लोगों ने इसे मेरे बारे में समझ लिया’. उन्होंने रविवार रात को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन वर्सेज अर्जेंटीना के मैच के बाद पोस्ट किया था. एक्टर ने महामुकाबले में अर्जेंटीना की हार के बाद मैसी के नाम भावुक पोस्ट लिखा था.

अमिताभ बच्चन ने रविवार रात को अर्जेंटीना की हार पर पोस्ट करते हुए मेसी की हार पर अपना दर्द बयां किया था. इसके साथ ही मंगलवार को भी अमिताभ बच्चन ने आईसीयू का जिक्र करते हुए अर्जेंटीना की हार पर अपना दुख जाहिर किया था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||