Image Slider

होमताजा खबरदेशविपक्षी MPs आज काले कपड़े में आएंगे संसद, मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Last Updated:

Parliament Session Live Update: संसद के मानसून सत्र में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा. विपक्ष लगातार नीट पेपर लीक और राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर सदन में हंगामा कर रहा है. इस वजह से कोई विधायी कामकाज सदन म…और पढ़ें

विपक्षी MPs आज काले कपड़े में आएंगे संसद, मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफाZoom

संसद के मानसून सत्र के दो दिनों कोई कामकाज नहीं हो हुआ. (फाइल फोटो)

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. हंगामे के आसार को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सभी दलों से बातचीत करने की उम्मीद है. मानसून सत्र के पहले और दूसरे दिन विपक्षी दलों के शोर-शराबे से कोई भी कामकाज नहीं हो सका है. सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल पाया. विपक्ष नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि सरकार कई महत्वपूर्ण बिल इस सत्र में पास कराने की तैयारी में है. ऐसे में स्पीकर ओम बिरला सभी दलों से बात कर रास्ता निकाल सकते है. नीट प्रश्नपत्र लीक मामले और इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण पहले 20 जुलाई को और फिर 21 जुलाई को राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और अंत में दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

संसद मानसूनत्र सत्र लाइव अपडेट: काले कपड़ों में संसद पहुंचेंगे सभी विपक्षी नेता

दिल्ली: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “हमारे सभी सांसद विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनेंगे. यह विरोध इस बात के लिए है कि उन्होंने दिल्ली में देश के छात्रों के साथ क्या किया है, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की ज़िद के खिलाफ है, और छात्रों के विरोध पर सरकार के रवैये के खिलाफ है. इसलिए, विरोध जताने के लिए हमारे सभी सांसद आज काले कपड़े पहन रहे हैं. हमारे विरोध का मकसद युवाओं के हितों की रक्षा करना है. बीजेपी के विरोध का मकसद धर्मेंद्र प्रधान को बचाना है.” 21 जुलाई को हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर खेड़ा ने कहा, “युवाओं को यह संदेश देना है कि हम आपके साथ हैं. निराश या हताश न हों. कांग्रेस, राहुल गांधी और उनका हर सिपाही देश के युवाओं के साथ खड़ा है.”

BJP Nationwide Protest Live: बीजेपी का पूरे देश में आज प्रदर्शन, राहुल के खिलाफ ‘हल्ला बोल’

राहुल गांधी के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी देशभर में बुधवार को प्रदर्शन करने जा रही है. बीजेपी सांसद और राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, “प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरना का बीजेपी जवाब देगी. इसके लिए देशभर में कांग्रेस दफ्तरों के बाहर बीजेपी प्रदर्शन करेगी. सभी राज्यों की राजधानी में बीजेपी नेता कांग्रेस दफ्तरों पर करेंगे प्रदर्शन.”

CJP Rahul Gandhi Protest Live: ‘राहुल गांधी का प्रदर्शन सिर्फ अपनी नेतागिरी चमकाने का जरिया’

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने कहा, “सिर्फ अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए राहुल ऐसा किया है. सवाल सुधार का नहीं है, सवाल स्वार्थ का है… 21 जुलाई को पता ही चल गया… आम आदमी पार्टी उनकी अलोचना कर रही है… जब देखा समाजवादी पार्टी के लोग पीछे पड़ गए, तो वो भागे-भागे चले आए…. आपको वोट नहीं मिलता… आप जीतते नहीं, आपकी पार्टी बार-बार हारती है… आगे फिर हारेंगे… देश आपकी पार्टी से बड़ा होता है… आपने जो आचरण किया है हम उसकी नि्ंदा करते है.”

Rahul Gandhi CJP Protest Live: ‘कांग्रेस ने कितना घोटाला किया, उस पर राहुल गांधी नहीं बोलेंगे’

सीजेपी प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल गांधी के धरने को लेकर रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, कांग्रेस ने कितना घोटाला किया, उस पर राहुल गांधी नहीं बोलेंगे. सरकार इस बारे में चिंतन कर रही है , राहुल गांधी को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. इन लोगों के ‘इंडिया’ गुट का कोई आधार नहीं है, सारे चोर एक जगह हुए खुद को बचाने के लिए जुट गए हैं.”

Parliament Session Live Update: ‘आप’ सांसद ने दिया राज्यसभा में कामकाज रोकने का नोटिस

AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में कामकाज रोकने का नोटिस दिया है. इसमें NEET-UG प्रश्न पत्र लीक, सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की विफलता, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और सोनम वांगचुक की सेहत पर चर्चा करने की मांग की गई है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||