Image Slider

होमखेलक्रिकेटड्रिंक एंड ड्राइव केस में वॉर्नर ने कबूला जुर्म, 18 अगस्त को कोर्ट सुनाएगा सजा

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज इस साल के शुरुआत में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया. कोर्ट अब इस मामले में 18 अगस्त को वॉर्नर को सजा सुनाएगी. वॉर्नर खुद कोर्ट में नहीं पहुंचे थे. उनकी जगह उनके वकील ने जुर्म कबूलने की अर्जी और माना कि उन्होंने जो किया उसके लिए पछतावा है.

Zoom

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस साल के शुरुआत में वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मामला कोर्ट में लंबित था और अब वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव के जुर्म को कबूल कर लिया है.

बता दें कि वॉर्नर पर एक वैन चलाने और रैंडम टेस्टिंग साइट से ठीक पहले रुकने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उनका ब्रेथ-टेस्ट किया गया. ब्रेथ टेस्ट में पाया गया कि वॉर्नर से तय सीमा से ज्यादा शराब पी रखी थी और वह खुद गाड़ी चला रहे थे. ऐसे में वॉर्नर को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन मामला कोर्ट में लंबित था.

वॉर्नर के बदले उनके वकील पहुंचे थे कोर्ट

मामले की सुनवाई के लिए डेविड वॉर्नर कोर्ट नहीं पहुंचे थे. उनकी जगह उनके वकील ने सिडनी की एक कोर्ट में पेश होकर मिडिल रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग के गुनाह को कबूल करने की अर्जी दी. इस साल की शुरुआत में सुनवाई के दौरान उनके वकील बॉबी हिल ने कहा था, “हममें से कई लोग इस तरह के गलत फैसले लेते हैं. मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन गलत फैसलों को स्वीकार किया जाए और उनकी जिम्मेदारी ली जाए.”

अपनी अर्जी में वॉर्नर के वकील ने कहा था कि, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक बिजनसमैन हैं, एक डॉक्टर हैं या दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में से एक हैं. यह खतरा हममें से हर एक के लिए बना रहता है.” इस तरह वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में अपनी गलती को स्वीकार किया. इसके अलावा उनके क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वॉर्नर रिटायरमेंट के बाद दुनिया भर के अलग-अलग टी20 लीग में खेल रहे हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||