Image Slider

Last Updated:

Husband Wife Crime Story: मुस्कान के नीला ड्रम कांड के बाद मेरठ की दामिनी का सांप कांड हर किसी की जुबान पर बना हुआ है. अब एक और पति को अपनी जान जाने का डर बना हुआ है. उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

मुस्कान-दामिनी की तरह मारने वाली है... पत्नी से डरा पति, रोता-रोता पहुंचा थानेZoom

पति ने मुस्कान-दामिनी की तरह अपनी पत्नी पर हत्या की साजिश करने का लगाया आरोप.

मेरठ : आपने नीले ड्रम वाली मुस्कान और फिर सांप से पति को डसवाने वाली दामिनी के बारे में सुना होगा. किस तरह दोनों ने खौफनाक तरीके से हत्या को अंजाम दिया है. दामिनी ने अपनी 7 साल की लव मैरिज को अपने नए आशिक के लिए न सिर्फ कुर्बान कर दिया, बल्कि कत्ल की ऐसी साजिश रची जिसे देखकर कोई भी इसे हत्या नहीं, बल्कि एक आम दुर्घटना मान ले. अब एक और पति रोता-रोता अपनी जान बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा है. मेरठ के सिविल लाइन्स के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की सजिश रचने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि मुस्कान, रविता और दामिनी की तरह वारदात करने की धमकी दे रही है. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष को जांच के लिए बुलाया है.

मामला सर्वोदय कॉलोनी का है. यहां का रहने वाला युवक सिविल लाइन थाने पहुंचा. उसने बताया कि 22 जून 2025 को मेडिकल क्षेत्र निवासी युवती से शादी हुई थी. उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद पता चला कि पत्नी का किसी और युवक से लव अफेयर चल रहा है. पत्नी कई बार विवाद करके घर चली जाती थी. शक होने पर छानबीन की तो प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ.

विरोध करने पर पत्नी ने अपने पुरुष मित्र से हत्या कराने की धमकी दी. 14 जुलाई 2026 को रात करीब 10 बजे मेडिकल किसी काम से जा रहा था. रास्ते में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखकर बाइक रुकवा ली. मौके पर पत्नी ने हंगामा कर दिया. उसने घटना के समय की वीडियो भी बनाई है. इसी वीडियो को पुलिस को दिखाते हुए युवक ने अपने हत्या की आशंका जताई. बताया कि मुस्कान, रविता और दामिनी की तरह पत्नी उसकी हत्या करा सकती है. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शिकायत मिली है, जिस पर जांच की जा रही है.

क्या है दामिनी केस?
मामला मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, यहां रहने वाले स्कूल संचालक अतुल की उसकी ही पत्नी दामिनी ने हत्या करवा दी. दामिनी का अपने ही ड्राइवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. अपने रास्ते से पति को हटाने के लिए दामिनी और उसके प्रेमी ड्राइवर ने एक सपेरे के साथ मिलकर मौत का जाल बुना. कत्ल के लिए उन्होंने कोई हथियार नहीं, बल्कि एक जहरीला सांप चुना.

साजिश के तहत, जब अतुल रात को अपने बेडरूम में सो रहा था, तब प्रेमी ड्राइवर ने चुपके से उसके बिस्तर में एक सांप छोड़ दिया. सांप के डसने से अतुल की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. अतुल की मौत को इस तरह से अंजाम दिया गया था कि पुलिस और परिवार वालों को लगे कि यह महज एक हादसा है. सांप के काटने से हुई मौत पर शुरुआत में किसी को हत्या का शक नहीं हुआ. लेकिन, जब पुलिस ने मामले की गहराई से तफ्तीश की, तो दामिनी की खौफनाक साजिश के तार खुलकर सामने आ गए.

यह है मुस्कान कांड
3 मार्च 2025 की रात मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में आरोप सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला पर लगे. पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी. शव के चाकू से चार टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया गया था. बाद में मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे. 17 मार्च की शाम को जब वे वापस लौटे, तो 18 मार्च को इस हत्याकांड से पर्दा उठा. पुलिस ने 19 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||