Kangana Ranaut Attacks Rahul Gandhi: दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन पर राजनीतिक विवाद अब और तेज हो गया है. एक तरफ विपक्ष जहां छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताई है. इसी बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के पास किए गए धरने को लेकर निशाना साधा है.
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
नई दिल्ली. नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है. विपक्ष सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष कांग्रेस के विरोध के तरीके पर सवाल उठा रहा है. इसी बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. कंगना ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश को बड़ा सुरक्षा उल्लंघन बताते हुए सवाल किया कि जब प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर निर्धारित स्थान था, तो प्रधानमंत्री आवास की ओर जाने की जरूरत क्यों पड़ी?
कंगना रनौत ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग का कोई औचित्य नहीं है. कंगना के इस बयान के बाद नीट आंदोलन और सियासत के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है.
कंगना रनौत ने उठाए सवाल
‘भारत भाग्य विधाता’ एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘यह सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है. राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री आवास की ओर ले जाने की पूरी कोशिश की. जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था, तब राहुल गांधी क्यों प्रधानमंत्री के आवास की ओर प्रदर्शन करना चाह रहे थे? हमारी सरकार लगातार बातचीत कर रही है.’
पीएम मोदी आखिर क्यों इस्तीफा देंगे?
कंगना रनौत ने राहुल गांधी की उस मांग पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की थी. कंगना ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं. आखिर वे क्यों इस्तीफा देंगे.’
पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन
आपको बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया था. इस प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे.
इस दौरान राहुल गांधी ने मांग की कि इस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए गए.
पुलिस जब राहुल गांधी और अन्य नेताओं को हटाने पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया. पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर राहुल गांधी जमीन पर लेट गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया. बाद में सभी नेताओं को कुछ घंटे बाद रिहा कर दिया गया
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



