Image Slider

होमताजा खबरदेश872 गांव पानी में डूबे, 5.64 लाख लोग बेघर, असम के 16 जिलों में भारी तबाही

Last Updated:

असम के शिवसागर जिले में 13 लोगों की जान चली गई और साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग पानी से घिरे हुए हैं. चराइदेव में 5, गोलाघाट में 2 और जोरहाट में 1 व्यक्ति की मौत से पूरे राज्य में हाहाकार मचा हुआ है.

872 गांव पानी में डूबे, 5.64 लाख लोग बेघर, असम के 16 जिलों में भारी तबाहीZoom

असम में आई बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो गए हैं. (फाइल फोटो)

गुवाहाटी. असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को और गंभीर हो गई. पिछले 24 घंटों में 21 और लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य के 16 जिलों में 5.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने देर रात जारी बुलेटिन में दी.

बुलेटिन के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर जिले में 13 लोगों की मौत हुई. चराइदेव में पांच, गोलाघाट में दो और जोरहाट में एक व्यक्ति की जान गई. इसके साथ ही इस वर्ष राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि वह बुधवार से बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे.

एएसडीएमए के अनुसार, बाढ़ से गोलाघाट, कामरूप, होजाई, डिब्रूगढ़, बिश्वनाथ, धेमाजी, सोनितपुर, उदालगुड़ी, नगांव, चराइदेव, कामरूप (मेट्रो), जोरहाट, तिनसुकिया, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर और शिवसागर सहित 16 जिलों में 5,64,600 से अधिक लोग प्रभावित हैं. सोमवार को 15 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 3.63 लाख से अधिक थी.

बुलेटिन के मुताबिक, 44 राजस्व मंडलों के 872 गांव अब भी जलमग्न हैं. सबसे अधिक 3,59,535 लोग शिवसागर जिले में प्रभावित हैं. इसके बाद जोरहाट में 87,662 और चराइदेव में 72,646 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

राज्य में फिलहाल 71 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 12,284 विस्थापित लोगों को ठहराया गया है. इसके अलावा 202 राहत वितरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||