Ayodhya Ram Mandir News : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जल्द नया सीईओ मिलने वाला है. इस पद के लिए देशभर से 5,500 से अधिक आवेदन आए हैं, जिनकी तीन सदस्यीय चयन समिति जांच कर रही है. आइए जानते हैं पात्रता के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और कब सीईओ का ऐलान होगा.
राम मंदिर .
इन योग्यताओं वाले उम्मीदवार की तलाश
ट्रस्ट ऐसे व्यक्ति की तलाश में है, जिसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान हो. उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो और उसे प्रशासन व प्रबंधन का अच्छा अनुभव भी होना चाहिए. इसके अलावा उसका व्यवहार अच्छा हो, नेतृत्व करने की क्षमता हो और भगवान राम व सनातन पर आस्था रखता हो. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उम्मीदवार उत्तर, दक्षिण, पूर्व या पश्चिम से है. व्यक्ति को भारतीय नागरिक होना चाहिए. विदेशों में रहने वाले भारतीय तभी पात्र होंगे जब उनके पास भारतीय नागरिकता हो.
दो चरण में होगा चयन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिलेक्शन कमिटी के एक सदस्य ने बताया कि सबसे पहले सभी आवेदनों की जांच होगी. इसके बाद कुछ उम्मीदवारों से ऑनलाइन बातचीत की जाएगी, जबकि कुछ को आमने-सामने इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. चयन समिति आखिर में तीन नाम ट्रस्ट को भेजेगी. ट्रस्ट अंतिम इंटरव्यू के बाद एक उम्मीदवार को CEO नियुक्त करेगा. उन्होंने कहा कि पूरे भारत से आवेदन मिले हैं और इनकी कुल संख्या लगभग 5,500 होने का अनुमान है. हालांकि, पैनल ने अभी तक एप्लिकेशन्स को कैटेगराइज नहीं किया है, जिसमें महिला कैंडिडेट्स की संख्या का डेटा भी शामिल है.
तीन साल के लिए होगी नियुक्ति
नए सीईओ की नियुक्ति तीन साल के लिए की जाएगी. चयन समिति अगस्त के पहले सप्ताह में अयोध्या का दौरा भी कर सकती है. समिति के सदस्य ने स्पष्ट किया कि दौरे के लिए अभी कोई खास तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन यह अगस्त के पहले सप्ताह के आसपास होगा.
राम मंदिर ट्रस्ट में तीन ट्रस्टी पद भी खाली हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा. ये पद पूर्व राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन और पूर्व महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद खाली हुए थे. नए ट्रस्टी बनने के बाद ट्रस्ट में फिर से 15 सदस्य हो जाएंगे.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



