Image Slider

होमखेलक्रिकेटवनडे सीरीज खत्म होते ही कहां पहुंचे रोहित शर्मा? नीता अंबानी के साथ आए नजर

Last Updated:

Hashmatullah Shahidi: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एक बड़ा फेरबदल हुआ है. अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी हशमतुल्लाह शाहिदी ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. हशमतुल्लाह शाहिदी ने 55 मैचों में अफगानिस्तान की अगुवाई की थी. हशमतुल्लाह शाहिदी की जगह किसे नया कप्तान बनाया जाएगा. इसका अभी ऐलान नहीं हुआ है.

Zoom

हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की कप्तानी

नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हशमतुल्लाह शाहिदी ने कप्तानी का छोड़ने का ऐलान किया है. शाहिदी जनवरी, 2022 में अफगानिस्तान के कप्तान बने थे. शहिदी ने भारत के खिलाफ हुई उनकी पिछली सीरीज तक 55 वनडे मैचों में अफगानिस्तान का नेतृत्व किया. शाहिदी की कप्तानी के दौर में अफगानिस्तान ने 2023 में एक एशिया कप, एक विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लिया.

शहीदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 27 मैच जीते, जिनमें 2023 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली जीत भी शामिल हैं, जहां अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब आ गया था. शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज में बांग्लादेश (तीन बार), जिम्बाब्वे (दो बार), और दक्षिण अफ्रीका के साथ आयरलैंड (एक-एक बार) को भी हराया.

कप्तानी के साथ चमकी शाहिदी की बैटिंग

कप्तानी मिलते ही शाहिदी ने अपने बल्ले से भी कमाल किया. शाहिदी को जब अफगानिस्तान की कप्तानी नहीं मिली थी तब उनका औसत 32.97 और स्ट्राइक रेट 64.39 था. वहीं कप्तानी के दौरान उनके आंकड़ों में सुधार हुआ. कप्तानी करते हुए उनके बैटिंग औसत की बात करें तो ये 33.79 और 70.77 हो गया.

शाहिदी 96 वनडे मैचों में उनका एकमात्र शतक अफगानिस्तान के पिछले वनडे मैच में भारत के खिलाफ चेन्नई में आया था, जहां उन्होंने 131 गेंदों पर 102 रन बनाए थे. अफगानिस्तान की टीम अब अगस्त में एक्शन में दिखाई देगी, जब वे पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेंगे.

12 टेस्ट और 6 टी20 भी खेले हैं शाहिदी

वनडे के अलावा शाहिदी अफगानिस्तान के लिए 12 टेस्ट और 6 टी20 मैचों में भी मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट की बात करें उन्होंने अपनी टीम के लिए अबतक के लिए 44.22 की औसत से 796 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में दो शतक और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं. इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में उन्होंने अफगानिस्तान के लिए सिर्फ 48 रन बनाए, क्योंकि इस फॉर्मेट में अफगानिस्तान के इस स्टार को ज्यादा मौका नहीं मिल पाया है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||