Image Slider


Passport Lok Adalat on July 23



गाजियाबाद। पासपोर्ट आवेदकों की लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि 23 जुलाई को दोपहर बाद 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट के कक्ष संख्या 320 में पासपोर्ट लोक अदालत लगाई जाएगी। इस अदालत में वह खुद आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। लोक अदालत में 50 आवेदकों की फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। आवेदक से अपील है कि वह अपने साथ संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति लेकर आएं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||