Image Slider

Last Updated:

टीवी शो ‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस निधि शेट्टी ने कहा कि शो महिलाओं के मुद्दों को उठाता है. उन्होंने बताया कि कैसे महिलाएं आज भी दोहरे मापदंड का सामना करती हैं. बता दें निधि शेट्टी एक अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर भी हैं.

Zoom

टीवी शो ‘अनुपमा’ में प्रेरणा के किरदार में अपनी अलग पहचान बना रहीं एक्ट्रेस निधि शेट्टी इन दिनों शो के मौजूदा ट्रैक को लेकर चर्चा में हैं. निधि का मानना है कि ‘अनुपमा’ सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि समाज में मौजूद कई ऐसी सोच पर भी सवाल उठाता है, जिनका सामना आज भी महिलाएं अपने रोजमर्रा के जीवन में करती हैं.

निधि शेट्टी ने कहा, “अनुपमा दर्शकों के दिलों तक इसलिए पहुंचता है क्योंकि इसकी कहानी काल्पनिक कम और वास्तविक जीवन के ज्यादा करीब होती है. शो में दिखाई जाने वाली परिस्थितियां वही हैं, जिनका सामना आज भी देश के कई परिवारों में महिलाएं करती हैं. प्रेरणा के किरदार के जरिए ऐसे मुद्दों को सामने लाया जा रहा है, जिन पर समाज में खुलकर बात होना जरूरी है.”

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||