Image Slider

Last Updated:

नई दिल्ली. इस साल ‘धुरंधर द रिवेंज’ की शानदार कमाई के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की शानदार शुरुआत हुई. इस साल के लगभग 7 महीने बीत चुके हैं और आपको 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों और परफॉर्मेंस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

सबसे पहले बात करते हैं नितेश तिवारी की रामायण की. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. इस साल दिवाली पर फिल्म का पहला पार्ट आएगा जिसमें रकुल प्रीत सिंह ‘रावण’ की बहन ‘सूर्पणनखा’ के रोल में नजर आने वाली हैं. उनको इस किरदार में देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यश की टॉक्सिक में तारा सुतारिया के रोल को लेकर भी काफी बज बना हुआ है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ये सस्पेंस और भी ज्यादा बढ़ गया है. बज को देखते हुए लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है.

पुष्पा 2, छावा और कॉकटेल 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, रश्मिका मंदाना ‘राणाबाली’ और ‘मायसा’ के साथ अपना शानदार काम जारी रखे हुए हैं. दोनों प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग किरदार हैं, जिससे दर्शकों को अलग-अलग सिनेमाई दुनिया में उनकी शानदार रेंज देखने का एक और मौका मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रश्मिका मंदाना की तरह की उनके पति विजय देवरकोंडा ‘राणाबाली’ और ‘राउडी जनार्दन’ के साथ दो रोमांचक रिलीज ले कर आ रहे हैं. इन फिल्मों का ऑडियंस को इंतजार है. इन दोनों ही फिल्मों में एक्टर का बिलकुल अलग अवतार दिखने वाला है.

कई ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस देने के बाद, शाहरुख खान 2026 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक, किंग के साथ वापसी कर रहे हैं. शाहरुख से एक और करिश्माई और दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा है. पिछले साल उनका लुक रिवील हुआ था और शाहरुख ने सॉल्ट एंड पेपर लुक से तलहका मचा दिया था.

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं. ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पठान’ के बाद ये जोड़ी किंग में दिखने वाली है. दोनों फिल्म में धांसू एक्शन करते दिखेंगे. दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी में किंग की शूटिंग पूरी की.

तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है. चैलेंजिंग रोल चुनने के लिए पहचानी जाने वाली तापसी का इस फिल्म मेंं और एक अवतार देखने को मिलने वाला है. वो बिलकुल नया तरह का किरदार अदा करती दिखेंगी.

‘उड़ता तीर’ में सारा अली खान एक रोमांचक नया रोल कर रही हैं. उम्मीद है कि इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ एक रिफ्रेशिंग अवतार में दिखेंगी. सारा के कैरेक्टर के बारे में खास बातें प्रोडक्शन टीम ने अभी गुप्त रखी हैं. हालांकि, यह फिल्म ह्यूमर और फैमिली एंटरटेनमेंट पर ज़्यादा फोकस करने वाली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||