Vrindavan Traffic Jam News: वृंदावन श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली है. यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु उन लीलाओं के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचते हैं. ठाकुर बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में प्रेम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में सर्वाधिक भीड़ का दबाव रहता है. यही वजह है की भीड़ होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम जाती है और आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
तीर्थ नगरी वृंदावन में लगातार जाम के हालात बनते जा रहे हैं. इस जाम से मुक्ति लोगों को कब मिलेगी यह पता नहीं है. लोगों की लगातार बढ़ती संख्या से वृंदावन के हालात खराब हो रखे हैं और जाम जैसे हालात आए दिन पैदा हो रहे हैं.
मथुरा की नहीं बल्कि वृंदावन में जाम से हालात बिगड़े हुए हैं. हर तरफ जाम जाम दिखाई दे रहा है. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की जाम से परेशान है. शहर जाम से परेशान है और आवागमन में दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है.
वृंदावन में रफ्तार से वाहनों की गति थम गई है. साथ ही इतनी भीड़ है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी परेशान हैं. प्रेम मंदिर पर लोगों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जाम की वजह से सैकड़ो वाहन सड़क पर रफ्तार समय हुए खड़े हुए हैं और वाहनों में बैठे हुए लोग अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परेशान है. 10 मिनट के रास्ते को कई कई घंटे में लोग पहुंच रहे हैं.
वृंदावन के प्रेम मंदिर में दर्शन के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं. यहां शाम होते ही भीड़ का दबाव बढ़ने लगता है. वृंदावन में प्रेम मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और लोग अपने बड़ी का इंतजार करते हुए नजर आते हैं.
प्रेम मंदिर ही नहीं, भगवान बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी भीड़ का दावा देखने को मिल रहा है. बाहर से आने वाले श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आ रहे हैं और पढ़ती हुई. भीड़ के कारण वृंदावन की सभी सड़क और गालियां चौक नजर आती है.
ठाकुर बांके बिहारी की नगरी धाम की नगरी है. इसे मंदिरों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है. भगवान बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ प्रेम मंदिर पर भी हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं. सूत्रों की माने तो करीब 50000 लोग प्रतिदिन प्रेम मंदिर में दर्शन करते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



