Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट में नियमित कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी हो गई है. इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में स्पिनर नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है. ये चारों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोटिल होने के कारण टेस्ट टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
तेज गेंदबाज कमिंस, हेजलवुड और मिचेल स्टार्क तथा ऑफ स्पिनर लियोन लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण प्रमुख हिस्सा रहे हैं, लेकिन चोटिल होने के कारण हाल के समय में यह चारों गेंदबाज बहुत कम मैचों में एक साथ खेल पाए. ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने मंगलवार को कहा कि वापसी करने वाले सभी गेंदबाज ‘खेलने के लिए फिट हैं.’
13 अगस्त से शुरू हो रहा है टेस्ट सीरीज
उन्होंने कहा, ‘‘ हम अभी से प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप नहीं देंगे, लेकिन हम जानते हैं कि इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हमारे पास मजबूत टीम है. मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी यह चारों गेंदबाज एक साथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.’’ बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त तक डार्विन और दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त तक मैकाय में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ एक मजूबत स्क्वाड को चुना है. माना जा रहा है कि यही टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी रहेगी. ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश के साथ इन खिलाड़ियों की अच्छी प्रैक्टिस हो जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



