Image Slider

Last Updated:

फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी मार्केट में क्रिस्टल कांच के स्टाइलिश कंगन महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं. मोर, हाथी और फूल जैसी आकर्षक डिजाइनों वाले ये कंगन ₹150 से शुरू होते हैं. ऑफिस, त्योहार और शादी-पार्टी हर मौके के लिए ये बजट-फ्रेंडली और फैशनेबल विकल्प माने जा रहे हैं.

फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में दुकानों पर क्रिस्टस कांच के कंगनों की काफी तरह की डिजाइनें मिल रही हैं. इन कंगनों को कई तरह के रंगों के साथ तैयार किया जा रहा है.क्रिस्टल कांच के होने के कारण इनकी चमक अलग ही रहती है.इन्हे आराम से महिलाएं कलाईयों में पहन सकती हैं.

क्रिस्टल कांच के ये कंगन कम वर्क के साथ तैयार होते हैं.जिस तरह से अन्य कांच की चूड़ियां या कंगन तैयार होते हैं और उन पर एक्सट्रा वर्क होता है.इन पर कंगनों पर नहीं किया जाता.ये बिल्कुल सिंपल तरीके से तैयार होते हैं.इन पर स्टोन,जरी या जरकन का कोई वर्क नहीं किया जाता है.

क्रिस्टल कंगनों के ज्वाइंट पर अलग-अलग तरह की डिजाइन बनाई जाती हैं.इन कंगनों के ज्वाइंट पर मोर,हाथी,फूल आदि तरह की डिजाइन बनी हुई दिखाई देगी.अलग अलग डिजाइन की वजह से ये कंगन भी काफी ट्रेड में हैं और महिलाएं खूब खरीददारी कर रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिरोजाबाद में तैयार होने वाले कांच के यें कंगन क्रिस्टल कांच से बनाए जाते है.कांच की रॉड को पिघलाकर उसे मोल्ड किया जाता है और फिर उससे अलग अलग डिजाइन बनाई जाती है.इसमें कई प्रकार के कंगन तैयार होते हैं.लाल,हरे के अलावा मल्टीकलर,प्लेन आदि कंगन तैयार होते हैं.

अगर आप ऑफिस या बाहर वर्क करती हैं और ज्यादा चूड़ी और कंगन पहनना पसंद नहीं करती हैं तो आप इन कंगनों को खरीदकर पहन सकती हैं.क्रिस्टल कांच के ये कंगन सिंगल ही कलाइयों पर पहने जाते हैं.इन कंगनों को ऑफिस में आराम से पहन के वर्क किया जा सकता है.इसलिए बाहर रहने वाली महिलाएं इन्हे खूब पसंद कर रही हैं.

शादी पार्टी या त्यौहार पर पहनने के लिए अगर कुछ नया पहनना है तो इन कंगनों को जरूर पहनें.इनका स्टाइलिश लुक महिलाओं को काफी आकर्षित करता है.महिलाओं की कलाई पर क्रिस्टल कांच के कंगन अलग ही जचते हैं.

फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट में इन कांच के कंगनों की कीमत बेहद कम है.यहां दुकानों पर इन कंगनों की कींमत 150 रु से शुरु हो जाती है.लेकिन इस मार्केट के बाहर इनकी कीमत दोगुनी हो जाती है.इसलिए ज्यादातर महिलाएं यहीं से इनको खरीदकर ले जाती है और खूब पहनती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||