हजारों किसान दिल्ली के लिए रवाना
किसानों ने यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत समेत कई राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिए हैं। उधर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। अमृतसर समेत अन्य शहरों के किसान सुबह शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करेंगे, जिन्हें वहीं रोकने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
किसान संघों का दावा- यह आर-पार की लड़ाई
किसान नेताओं का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार संधि लागू होने से गेहूं, धान, डेयरी और सब्जी उत्पादक किसानों की आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा। सस्ते आयात से मंडियों में दाम गिरेंगे और छोटे किसानों की जमीनें कॉरपोरेट के हाथों में जाएंगी। सरकार से मांग है कि समझौते को तुरंत रद्द किया जाए और एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाए। इन मांगों को लेकर किसान संघों का दावा है कि यह आर-पार की लड़ाई है, क्योंकि चढूनी की गिरफ्तारी किसानों का हौसला तोड़ने के लिए है।
दिल्ली में महापंचायत के लिए किसानों का कूच
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बाद किसान संगठनों की आमद प्रशासन की परेशानियों को बढ़ा सकती है। यह बात और है कि युवा आंदोलन की पृष्ठभूमि में किसान संगठन इसे किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का नाम दे रहे थे, पर इसके प्रमुख घटक दल के नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी और कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का कितना प्रभाव होगा यह देखना होगा।
शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पंजाब के किसान भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच कर रहे हैं। जिसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एडवाइजरी के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे से आवश्यकतानुसार यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जा सकते हैं। पुलिस ने यात्रियों को सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड और राजघाट डीटीसी डिपो रोड के आसपास के प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी है। एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को समय से पहले यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया गया है।
Kisan Mahapanchayat Live: महापंचायत के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील, अलर्ट पर पुलिस
शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत-अमेरिका डील के विरोध में किसानों के आज दिल्ली तक एक दिन के मार्च से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


