Image Slider


Case registered after youth's head smashed with a stone while trying to call his brother, who was drinking alcohol.



इंदिरापुरम। कनावनी निवासी राहुल गुप्ता पर कुछ लोगों ने ईंट और पत्थर से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। दर्ज मामले में राहुल गुप्ता ने बताया कि रविवार रात करीब 10ः30 बजे तक उनका भाई पन्नी गोदाम पर विकास गुप्ता व अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। वह भाई को बुलाने के लिए गोदाम पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भाई के पास जाने से रोकना दिया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तब विकास गुप्ता और उसके साथियों ने ईंट-पत्थर से उन पर हमला कर दिया। इससे उनका सिर फूट गया और नाक भी कट गई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||