Image Slider

Last Updated:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किशोर आजवानी के शो ‘कहके रहेगा कहने वाला’ पर शिरकत की और अपने करियर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. एक्टर ने बताया कि साल 2004 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ की शूटिंग के दौरान वो अपने डायलॉग्स भूल गए थे. उन्होंने किसी तरह उस सिचुएशन को मैनेज किया और सीन शूट किया. लेकिन जब उन्होंने अपने सीन को मॉनिटर पर देखा तो हर कोई बस उनकी तारीफ करते रह गया.

Zoom

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म का डायलॉग भूल गए थे.

नई दिल्ली.  नवाजुद्दीन सिद्दीकी शानदार अभिनय का पर्याय हैं. वो अपने हर किरदार में ऐसे ढल जाते हैं जैसे कि मानो वो किरदार उनके लिए ही लिखा गया हो. डार्क से डार्क और मुश्किल से मुश्किल किरदार को एक्टर ने पर्दे पर पूरी शिद्दत के साथ उतारा है. न्यूज18 इंडिया के साथ बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी उस फिल्म को याद किया जिसके सेट पर वो डायलॉग्स भूल गए थे, लेकिन अपनी सूझ-बूझ और समझदारी से एक्टर ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि हर कोई देखता रह गया.

किशोर आजवानी के शो ‘कहके रहेगा कहने वाला’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी उस फिल्म और उस सीन के बारे में विस्तार से बात की. वो कहते हैं कि ये किस्सा अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ का है. साल 2004 में आई फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक ऐसे शख्स का किरदार अदा किया था जिससे पुलिस पूछताछ करती है.

‘ब्लैक फ्राइडे’ के सीन भूल गए थे नवाजुद्दीन

शो ‘कहके रहेगा कहने वाला’ पर एक्टर कहते हैं कि उन्होंने एक सीन खत्म किया ही था और उन्हें दूसरे सीन के लिए बैठा दिया गया. उनके हाथ में एक लंबा चौड़ा डायलॉग थमा दिया गया और डायरेक्टर ने जल्दबाजी मचा रखी थी कि लाइट चली जाएगी. काम खराब हो जाएगा जिसकी वजह से नवाजुद्दीन सिद्दीकी को डायलॉग पढ़ने का समय नहीं मिला और वो एक नजर देखकर शूटिंग करने लगे.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||