Image Slider

Last Updated:

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ के टीजर पर विवाद: एक्टर जीशान अयूब ने अपनी आवाज के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर उन्होंने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया. चलिए बताते हैं पूरा विवाद.

Zoom

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘चौहान’ पर विवाद होता दिख रहा है. हाल में ही इसका टीजर रिलीज हुआ था. इसी को लेकर एक्टर जीशान अयूब ने आपत्ति जताई है. दरअसल उन्होंने दावा किया है कि टीजर की शुरुआत सुनाई दे रहे वॉइस ओवर की आवाज उनकी है. ‘चौहान’ से उनका कोई लेना देना नहीं है. इसके बावजूद उनकी बिना अनुमति के उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया है.

‘चौहान’ का अनाउंसमेंट वीडियो 25 जून को रिलीज हुआ था. ये एक मिलिट्री ऑपरेशन के डायलॉग से शुरू हुआ था. जिसमें कश्मीर के सीन दिखाई दिए. फिर अजय देवगन की एंट्री होती है और वीडियो खत्म हो जाता है.

जीशान अयूब ने अजय देवगन की फिल्म को घेरा
एक्स पर जीशान अयूब ने फिल्म को लेकर आपत्ति जताते हुए लिखा, ‘कुछ हफ्ते पहले एक फिल्म का टीजर रिलीज हुआ. इसमें ओपनिंग सीन में मेरी आवाज सुनाई दी. मैं बताना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह से इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं. कुछ महीने पहले मुझसे बिना किसी रेफरेंस के एक लाइन डब करने को कहा गया था. मैंने भी ज्यादा सोचा-समझा नहीं और आवाज डब कर दी. क्योंकि मैं मेकर्स को पर्सनली जानता था.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||