Image Slider

होमताजा खबरदेशराजौरी में ‘PAK’ की दस्तक से एजेंसियां अलर्ट, जंगल में मिला PIA लिखा गुब्बारा

Last Updated:

सीमा पार से जारी नापाक साजिशों और संदिग्ध हरकतों के बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिले के तेरियाठ इलाके के घने जंगलों में हवाई जहाज के आकार का एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. इस सफेद और हरे रंग के गुब्बारे पर अंग्रेजी में PIA लिखा हुआ था.

राजौरी में 'PAK' की दस्तक से एजेंसियां अलर्ट, जंगल में मिला PIA लिखा गुब्बाराZoom

पुलिस ने PIA लिखे गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

राजौरी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. जिले के तेरियाठ क्षेत्र के जंगल में बुधवार सुबह करीब 8 बजे हवाई जहाज के आकार का एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. गुब्बारे पर अंग्रेजी में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) और उर्दू में PIA लिखा हुआ था.

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी की नजर सबसे पहले इस संदिग्ध वस्तु पर पड़ी. उसने तुरंत तेरियाठ पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया.

प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से जुड़ा यह गुब्बारा भारतीय सीमा के भीतर कैसे पहुंचा. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि यह महज एक भटका हुआ गुब्बारा है या इसके पीछे कोई अन्य मंशा छिपी हुई है.

हाल के वर्षों में सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन, संदिग्ध वस्तुओं और प्रचार सामग्री भेजने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसे में PIA लिखे गुब्बारे की बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं. फिलहाल पुलिस ने गुब्बारे को जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच के साथ-साथ उसके स्रोत का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||