Special Cow in Jhali Dham Gonda: गोंडा के प्रसिद्ध झालीधाम मंदिर में इन दिनों एक ऐसी गाय लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है, जिसके बारे में किया जा रहा दावा हर किसी की उत्सुकता बढ़ा रहा है. मंदिर के महंत का कहना है कि यह कामधेनु गाय कभी हीट में नहीं आती, इसने आज तक किसी बछड़े को जन्म भी नहीं दिया, लेकिन फिर भी भगवान के भोग के लिए दूध देती है. यही वजह है कि इस अनोखी गाय को देखने और इसके दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं.
लोकल 18 से बातचीत में मंदिर के महंत स्वामी नरसिंह दास ब्रह्मचारी ने बताया कि यह गाय कई वर्षों से मंदिर परिसर में रह रही है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर गाय बछड़ा देने के बाद ही दूध देती है, लेकिन आश्रम की यह कामधेनु गाय बिना बछड़ा दिए ही दूध देती रहती है. भगवान को रोज लगने वाला भोग भी इसी गाय के दूध से तैयार किया जाता है. महंत के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में झालीधाम आश्रम ही ऐसा स्थान है, जहां इस तरह की कामधेनु गाय मौजूद है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आश्रम में चार कामधेनु गाय रह चुकी हैं. उनके देह त्यागने के बाद अब यह पांचवीं कामधेनु गाय मंदिर परिसर में है.
अपने आप आश्रम पहुंच जाती है नई गाय
महंत स्वामी नरसिंह दास ब्रह्मचारी का दावा है कि जब भी आश्रम की कामधेनु गाय देह त्याग देती है, कुछ समय बाद अपने आप दूसरी गाय आश्रम में आ जाती है. किसी को यह पता नहीं चलता कि वह कहां से आती है और कब पहुंचती है. सुबह होने पर आश्रम में नई गाय दिखाई देती है. मंदिर से जुड़े लोग इसे भगवान की कृपा और चमत्कार मानते हैं.
आज इस अनोखी गाय की चर्चा गोंडा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों तक पहुंच चुकी है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर कामधेनु गाय के दर्शन कर रहे हैं और भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं. हालांकि, गाय से जुड़े ये सभी दावे मंदिर के महंत और आश्रम प्रबंधन के हैं. लोकल 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. फिलहाल ये गाय के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आश्रम पहुंचते हैं.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



