Image Slider

Last Updated:

Dehradun Sawan Kanwar Yatra 2026: 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर देहरादून प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. यात्रा मार्ग पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट, 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती, एंबुलेंस, सीसीटीवी निगरानी, गंगा घाटों पर सुरक्षा और डेंगू से बचाव के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके.

देहरादून: 30 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू हो जाएगी और 11 अगस्त तक जारी रहेगी. ऐसे में कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है. यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों एवं चिन्हित चेक पोस्टों पर खास स्वास्थ्य निगरानी की व्यवस्था की जा रही है. इन सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर पैनी नजर रखेंगी. कावड़ यात्रा के दौरान कई स्थानों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित किए जाएंगे और हर मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर डॉक्टर, फिजिशियन, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स की तैनाती रहेगी जिससे किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध हो सके.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल जैसे चिन्हित स्थानों पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. इन केंद्रों पर डॉक्टरों, फिजिशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और स्टाफ नर्सों की शिफ्ट के अनुसार तैनाती की जाएगी. इसके अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था भी की गई है.

यात्रा मार्ग पर सड़कों की मरम्मत, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने अधिकारियों को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग को पूरे रास्ते के गड्ढों की मरम्मत करने, पुलों की रेलिंग ठीक करने और पूरे मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाने को कहा गया है. श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, सुरक्षित वाहन पार्किंग और कंट्रोल रूम के साथ-साथ पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की जा रही है. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का पूरा सम्मान और उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े,इस पर काम करना है.

गंगा घाटों पर सुरक्षा, डेंगू से बचाव के लिए खास इंतजाम 

प्रशासन ने गंगा घाटों की सुरक्षा और क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सिंचाई विभाग को गंगा घाटों पर सुरक्षा चेन और सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं जबकि ऋषिकेश नगर निगम को घाटों की नियमित सफाई, प्रकाश व्यवस्था और डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग व दवा छिड़काव का जिम्मा दिया गया है. जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि पिछले साल की कमियों पर विचार कर इस बार व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया गया है. कांवड़ मेले के शुरू होने से पहले और इसके समापन के बाद आईडीपीएल मैदान और पूरे यात्रा मार्ग पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ताकि सफाई को लेकर स्थानीय निवासियों को भी कोई शिकायत न रहे.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||