Jaipur Fast Bowler: जयपुर के एक गांव से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचने वाले इस तेज गेंदबाज ने अपनी 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब उन्हें भारतीय टीम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है. उनकी तेज गति, सटीक लाइन-लेंथ और आक्रामक गेंदबाजी उन्हें युवा तेज गेंदबाजों में खास बनाती है. उनकी सफलता राजस्थान के उभरते क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है और क्रिकेट प्रेमियों को उनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है.
राजस्थान के युवा क्रिकेट अपने बेहतरीन खेल हैं. राजस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं क्रिकेट इतिहास से आज तक राजस्थान के कुछ ऐसे गिने-चुने खिलाड़ी हैं. जो घरेलू क्रिकेट से आईपीएल तक खेलकर भारतीय टीम में खेलें हैं. लेकिन वर्तमान में राजस्थान के युवा क्रिकेट अपनी मेहनत और खेल के दम पर टीम इंडिया तक पहुंचने में सफल हुए हैं. इन्हीं में से जयपुर के रामपुरा गांव के रहने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा जो जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के साथ मैदान पर नज़र आएंगे. अशोक शर्मा को हालही में (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 से 26 जुलाई तक होने वाली 3 टी-20 सीरीज के लिए चयनित किया हैं. इस सीरीज के साथ अशोक शर्मा भारतीय टीम में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, जो जयपुर और राजस्थान के लिए गौरांवित पर होगा.
अशोक शर्मा गांव के खेतों घरेलू क्रिकेट और आईपीएल की दहलीज तक खेलते हुए उन्होंने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से इंडिया टीम में जगह बनाई हैं. हालही में IPL-2026 में
23 वर्षीय अशोक शर्मा 154 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए सबको चौका दिया हैं. आईपीएल में गुजरात जाएंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अशोक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और पहले ही मैच में उन्होंने 149+ की स्पीड से गेंद डालकर विकेट झटक लिया. जिसके बाद अब उनकी क्रिकेट फैंस में खूब चर्चाएं हुई और आखिरी वह भारतीय टीम की जर्सी पहनने में सफल हुए हैं. अशोक शर्मा को उनकी घातक गेंदबाजी के चलते लोग अब उन्हें पिंकसिटी एक्सप्रेस के नाम से बुलाते हैं.
अशोक शर्मा ने तेज रफ्तार गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग ने उन्हें क्रिकेट जगत में खास पहचान दिलाई. अशोक शर्मा का आईपीएल में सफर कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ शुरू हुआ लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और वह सिर्फ एक नेटबॉलर तौर पर टीम से जुड़े रहे. लेकिन फिर भी उनका संघर्ष जारी रहा. अपनी सटीक लेंथ और बेहतरीन स्विंग के चलते उनका ध्यान कई टीमों की तरफ खींचा और आखिरी में 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने अशोक शर्मा को 90 लाख रुपए में खरीदा. पहले ही डेब्यू मैच में अशोक शर्मा ने विकेट लेकर अपने मेहनत को साबित कर किया. पहले ही सीजन में अशोक शर्मा ने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए अशोक ने 6 मैच में 6 विकेट लिए और 32 रन देकर 2 के साथ उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
क्रिकेट में लम्बे समय की मेहनत के बाद आखिरकार अशोक शर्मा का वो सपना पूरा हुआ जिसके लिए वह बचपन से क्रिकेट खेल रहे हैं. इंडिया टीम में उनका सलेक्शन होने के बाद उनका कहना हैं कि यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है. जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तभी से भारतीय टीम की जर्सी पहनने का सपना देखा था. अब वह सपना सच हुआ हैं. इस खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस मौके का पूरा फायदा उठाऊं और प्रदर्शन से टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाऊं.
अशोक शर्मा का घरेलू क्रिकेट और आईपीएल तक पहुंचने का सफर संघर्ष भरा रहा हैं क्योंकि अपने शुरुआती दिनों में अशोक शर्मा 36 किलोमीटर का सफर तय कर अपने गांव से हाथोज स्थित अरावली एकेडमी ट्रेनिंग के लिए जाते थे. पूर्व रणजी क्रिकेटर विवेक यादव ने उन्हें एकेडमी में रहकर ट्रेनिंग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. कुछ समय बाद क्रिकेटर विवेक यादव कोरोना में मौत हो गई जिसके बाद अशोक शर्मा की एकेडमी और क्रिकेट से दूरी बनने लगी. यहां तक की वह अपने परिवार के साथ खेती बाड़ी के काम में लग गए. लेकिन एक फास्ट बॉलर टैलेंट हंट के पोस्टर को देखकर उन्होंने फिर से बॉलिंग शुरू की और इस टैलेंट हंट में उन्होंने 140+ किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद डाली, तो राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया और यही से उनके आईपीएल करियर की शुरुआत हुई.
आपको बता दें अशोक शर्मा दाहिने हाथ से मध्यम गति का गेंदबाज और बल्लेबाजी करते हैं. IPL के अलावा अशोक शर्मा मुश्ताक अली ट्रॉफी,विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और भारतीय-ए टीम की तरफ से खेल चुके हैं. मुश्ताक अली ट्रॉफी में अशोक 100 गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर रह चुके हैं. इस चैम्पियनशिप में अशोक ने 10 मैच में 22 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा वह रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन 4 मैच खेलते हुए वह 14 विकेट ले चुके हैं. साथ ही विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में इस सीजन 7 मैच में 13 विकेट लेने में सफल रहे थे. पिछले तीन आईपीएल सीजन में वह तीन फ्रेंचाइसी से जुड़कर खेल चुके हैं लेकिन उनका डेब्यू 2026 में हुआ हैं.
भारतीय टीम में सिलेक्ट हुए अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के अलावा भारतीय-ए टीम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. पिछले वर्ष ही श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारतीय-ए टीम के सदस्य युद्धवीर सिंह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद अशोक शर्मा को उनकी जगह टीम में शामिल होने का मौका मिला और वह भारतीय-ए टीम की ओर से खेलते हुए 7 मैचों में विकेट-13 और टी-20 के 16 मैचों में 28 विकेट ले चुके हैं. अब भारतीय क्रिकेट की मुख्य इंडिया टीम में अशोक शर्मा के सिलेक्शन के बाद राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अशोक शर्मा अपनी तेज गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव छोड़ेंगे और भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करेंगे.
अशोक शर्मा के परिचय की बात करें तो उनका जन्म 17 जून, 2002 जयपुर में हुआ था. फिलहाल वह 23 साल हैं जो राजस्थान के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो आईपीएल तक पहुंचने में सफल होने के साथ भारतीय टीम में सिलेक्ट हुए हैं. अशोक शर्मा जयपुर के एक छोटे से गांव के किसान परिवार से आते हैं. अशोक शर्मा के क्रिकेटर बनने और आईपीएल तक पहुंचने में अशोक के भाई अक्षय का संघर्ष सबसे ज्यादा रहा है. क्योंकि अक्षय खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन पिता की इतनी ही हैसियत थी कि वे सिर्फ एक ही बेटे को क्रिकेटर बनाने का खर्च उठा सकते थे. इसलिए अक्षय ने क्रिकेट छोड़ दिया और अशोक को क्रिकेट एकेडमी तक भेजा और उनकी ट्रेनिंग करवाई. जिसके बाद आज उन्होंने अपने परिवार का वो सपना पूरा किया जिसके लिए लोग अपना पूरा जीवन लगा देते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



