मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी और क्षय रोग जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय रोग ज्ञानचंद शुक्ला की मौजूदगी में समाजसेवी ने दो बच्चियों को गोद लिया है. जिसमें उनको पोटली में पौष्टिक आहार काजू,बादाम, किशमिश समेत अन्य फल देकर सरकारी तौर पर गोद लेने का काम किया है. जिसके बाद से उन दोनों लड़कियों के चेहरे में मुस्कान देखने को मिली है. जानकारी के लिए बता दे कि चित्रकूट की यह पहली महिला है जिन्होंने सीएम के आदेश के बाद तुरंत दो बालिकाओं को गोद लिया है.
आप को बता दे कि आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी और क्षय रोग जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय रोग ज्ञानचंद शुक्ला की मौजूदगी में समाजसेवी ने दो बच्चियों को गोद लिया है. जिसमें उनको पोटली में पौष्टिक आहार काजू,बादाम, किशमिश समेत अन्य फल देकर सरकारी तौर पर गोद लेने का काम किया है. जिसके बाद से उन दोनों लड़कियों के चेहरे में मुस्कान देखने को मिली है. जानकारी के लिए बता दे कि चित्रकूट की यह पहली महिला है जिन्होंने सीएम के आदेश के बाद तुरंत दो बालिकाओं को गोद लिया है.
जनप्रतिनिधियों को जुड़ने को कहा
वही इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने लोकल 18 को जानकारी में कहां की चित्रकूट के दौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और नेताओं जनप्रतिनिधियों का इस मुहिम से जुड़ने के लिए निर्देशित किया था. जिसमें मुख्यमंत्री के आदेश के बाद समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय पहली महिला निकाल कर के सामने आई है,जिन्होंने उनके आदेश का पालन करते हुए आज क्षय रोग से पीड़ित दो बच्चियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार समेत अन्य सामग्री की पोटली दी है.और इलाज होने तक उनकी सेहत का ख्याल रखने की बात कही है.इस मुहिम में एक क्षय रोग पीड़ित का 6 महीने तक इलाज चलता है,तब तक इनके द्वारा बच्चियों के भरण पोषण इत्यादि की इनकी जिम्मेदारी रहेगी.
सक्षम व्यक्ति को करनी चाहिए मदद
वही समाजसेवी अर्चना उपाध्याय ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि उन्होंने आज सीएमओ ऑफिस आकर दो क्षय रोग बच्चियों को गोद ली है. उनका कहना है कि इनकी सेवा हर कोई सक्षम व्यक्ति को करना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा है कि यह मुख्यमंत्री की एक बहुत नेक पहल है. जिसमें हर किसी को जुड़ना चाहिए और मुझे सौभाग्य मिला है कि मैं भी किसी की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री जी के आदेश के बाद आगे आई हूं. जब तक इन पीड़ित बच्चियों का इलाज चलेगा उनके द्वारा उनकी दवा पौष्टिक आहार खान-पान सेहत का ख्याल रखने के लिए वह उनके संपर्क में रहेंगी,और नियमित रूप से उनकी मदद करती रहेगी.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



