Image Slider

Last Updated:

गोविंदा एक बार फिर अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल में ही ऑफिशियल ऐलान किया कि वह फिल्म रूपा के जरिए वापसी करने जा रहे हैं. सोमवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने कमबैक पर ढेर सारी बातें की.

उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें कई बार नजरअंदाज किया. उन्होंने इस मामले में खुद को किस्मत का मारा बताया. खैर इस बीच चलिए आपको गोविंदा की सुपरहिट आइकॉनिक फिल्मों से रूबरू करवाते हैं.

1. हीरो नंबर 1: साल 1997 में आई फिल्म हीरो नंबर 1 को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. जिसमें करिश्मा कपूर, कादर खान और परेश रावल जैसे सितारे भी नजर आए. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जिसने दर्शकों को सालों तक खूब हंसाया.

2. कुली नंबर 1: साल 1995 में आई फिल्म कुली नंबर 1 को भी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. इसमें एक बार फिर करिश्मा कपूर, कादर खान जैसे नजर आए. ये भी एक कॉमेडी फिल्म थी. जहां गोविंदा ने कुली का रोल प्ले किया था. वह शादी करने के लिए अमीर बिजनेसमैन होने का ढोंग करते हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. राजा बाबू: गोविंदा-करिश्मा और कादर खान की जोड़ी राजा बाबू में भी दिखी. इसमें अरुणा ईरानी से लेकर शक्ति कपूर जैसे सितारे भी थे. ये भी एक कॉमेडी फिल्म थी जिसके डायलॉग भी खूब चर्चा में रहे थे. इसे भी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. ये पर्दे पर सुपरहिट फिल्म थी.

4. साजन चले ससुराल: साल 1996 में आई फिल्म साजन चले ससुराल में तबू, करिश्मा कपूर, कादर खान और सतीश कौशिक ने साथ में काम किया था. इस कॉमेडी फिल्म ने भी सुपरहिट का तमगा हासिल किया था जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था.

5. दूल्हे राजा: साल 1998 में आई दूल्हे राजा भी एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें कादर खान और गोविंदा के साथ रवीना टंडन, कादर खान, जॉनी लीवर और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारे थे. इस फिल्म को हर्मेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था.

6. हसीना मान जाएगी: साल 1999 में आई कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त और गोविंदा की जोड़ी दिखी थी. जिसमें करिश्मा कपूर, पूजा बत्रा, कादर खान और अनुपम खेर भी नजर आए. फिल्म में संजय दत्त और गोविंदा ने फिल्म में भाइयों का रोल प्ले किया था. जिसे फैंस ने पसंद किया और हिट बनाया.

7. पार्टनर: साल 2007 में आई डेविड धवन की पार्टनर में गोविंदा और सलमान खान की जोड़ी दिखी थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इसमें कैटरीना कैफ और लारा दत्ता साथ थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||