सुनीता आहूजा ने लॉक अप 2 में एंट्री करते ही तहलका मचा दिया था. शो में उन्हें कई बार रोते देखा गया तो, कई बार गालियां देते देखा गया. कई बार ऐसा हुआ कि वह गलत भाषा का इस्तेमाल करती दिखीं. इस पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया. लेकिन अब सुनीता ने ट्रोल करने वालों की क्लास लगा दी है.
नई दिल्ली. ‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन में गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा भी नजर आई थीं. लेकिन अपने हेल्थ के चलते उन्हें इस शो से बाहर आना पड़ा. शो से अचानक बाहर आने से दर्शक काफी हैरान, लेकिन शो में जिस तरह उन्होंने गालियां दी, इस पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. अब इस मामले पर सुनीता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से शो लॉक अप 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं. हालांकि वह अब शो से बाहर आ चुकी हैं. लेकिन उन्होंने काफी शॉकिंग खुलासे किए थे. शो में उन्होंने कई बार गालियां भी दीं. लोगों ने इन्हें उनके धर्म से जोड़ दिया था. अब इस पर उन्होंने अपनी राय रखी है.
सुनीता ने शो में कई बार गाली दीं, वह अक्सर शो में अपने बेबाक अंदाज में ही नजर आईं. धार्मिक होने के बावजूद वह इतनी गालियां देने लगीं थीं कि लोगों ने इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. इस पर सुनीता का कहना है कि जब कोई बेवजह आपको उकसाए या अपमान करे तो चुप रहना जरूरी नहीं है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अपनी बात रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीनी चाहिए. की सलाह भी दी.शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और लोगों की आलोचनाओं पर खुलकर बात की है.
ANI से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि लोग कहते हैं कि वह बेहद धार्मिक होने के बावजूद काफी गालियां देती हैं. इस पर सुनीता ने कहा कि ‘मुझे एक बात बताइए. अगर कोई आपके पास आकर आपको गाली देगा तो क्या आप उस पर फूल बरसाएंगे. आप कहेंगे ना कि मैं आपकी एक गाली का जवाब दो गाली से देता हूं.
सुनीता ने कहा कि कोई भी ऐसा नहीं जो गाली सुनकर कहेगा कि आप मुझे दो और दे दीजिए? मैं इतनी भी बेवकूफ नहीं हूं. कोई मुझे बोलेगा, मुझे परेशान करेगा तो मैं क्या चुपचाप बैठी रहूंगी? बिल्कुल नहीं.मैं सहने वालों में से नहीं हूं.
अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं उन महिलाओं में से नहीं हैं जो हर बात चुपचाप सह लें. उनका मानना है कि हर महिला को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए. हमेशा औरतों से कहaती हूं कि अपनी जिंदगी जियो और अपने लिए जियो.
सुनीता ने कहा कि ऐसी कौन सी औरत है जो कभी गुस्से में गाली नहीं देती? गौरतलब है कि लॉक अप 2 में सुनीता आहूजा ने सबका दिल जीत लिया था. उनका अलग रूप भी इस शो में लोगों को देखने को मिला था. लेकिन हाल ही में वह अपनी सेहत के चलते शो से बाहर आ गई हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


