Image Slider

Last Updated:

Amazon Prime Video Top 10 Trending List: अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 ट्रेंडिंग सीरीज, फिल्मों और शो ट्रेंड करते रहते हैं. यहां हम आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 ट्रेंड में शामिल 10 फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. नंबर एक 1 पर जो शो ट्रेंड कर रहा है, उसे जानकर हैरानी होगी. आइए जानते हैं कि टॉप 10 में कौन-कौन से शो, सीरीज और फिल्में शामिल हैं.

अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल में ‘राख’, ‘इसाकापटनम’, ‘द अलायंस’, ‘ग्राम चिकित्सालय’ जैसे रिलीज हुए. प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर के पर चल रहा शो आपको हैरान कर देगा. जिसने राख और ग्राम चिकित्सालय जैसी सीरीज को भी पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं, टॉप 10 की लिस्ट में पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई 1 सीरीज भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कि प्राइम वीडियो पर टॉप 10 में क्या-क्या ट्रेंडिंग है. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 ‘द अलायंस’ है. इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. इस शो में 16 सेलेब्स हैं, जिन्हें 8 जोड़े में डिवाइड किया गया है. इस शो में जीतने वाले को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे. शो में रवि किशन, कुशाल टंडन और डेजी शाह जैसे सेलेब्स हैं. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

नंबर 2 पर वेब सीरीज ‘राख’ ट्रेंड कर रही है. साल 1978 में दिल्ली में घटी सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया. यह सीरीज मशहूर रंगा और बिल्ला केस को डिटेल से दिखाती है. अली फजल ने लीड रोल निभाया है. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमोल पराशर की ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है. इस सीरीज को पहले पार्ट से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छे रिव्यूज मिले हैं. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

चौथे नंबर पर ‘इसाकापटनम’ है. ऑरिजनली तमिल में बनी यह सीरीज हिंदी समेत कई भाषाओं में देखी जा सकती है. यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें ऐश्वर्या राजेश लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

पांचवे नंबर वेब सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ है. कॉलेज लाइफ में दोस्ती और रोमांस को दिखाती यह सीरीज की आज की यंग जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाई गई है. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

छठे नंबर पर वेब सीरीज ‘सी यू एट वर्क टुमारो’ है. ऑरिजनली कोरियाई भाषा में बनी इस सीरीज हिंदी, तमिल औऱ तेलुगू समेत कई भाषाओं में देखा जा सकता है. 22 जून को रिलीज हुई यह सीरीज ऑफिस में रिलेशनशिप, वर्क कल्चर और दोस्ती को दिखाती है. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

सातवें नंबर विजय वर्मा और कृतिका कामरा स्टारर ‘मटका किंग’ है. इस अप्रैल में रिलीज हुई यह सीरीज लंबे समय से टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में बनी हुई है. यह सीरीज सच्ची घटना से इंस्पाय है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.(फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

आठवे नंबर अंग्रेजी सीरीज ‘एले’ है. इस हाल में इसका दूसरा सीजन आया, जिसे प्रीक्वल बताया जा रहा है. 1990 के दशक में सेट कहानी है. एली स्कूल में रोमांस, फ्रेंडशिप और वीयर्ड फैशन को अलग-अलग तरह से डील करती है. पेरेंट्स के साथ खटपट होती है. साल 2024 में इसका पहला सीजन आया था. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

9वें नंबर पर वेब सीरीज ‘फ्रॉम’ है. यह एक हॉरर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. 10वें नंबर पर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ ट्रेंड कर रही है. यह सीरीज पिछले साल नवंबर में आई थी. लगभग 7 महीने बाद भी टॉप 10 में बनी हुई है. (फोटो साभारः सीरीज पोस्टर)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||