Image Slider


Car stolen from in front of the police outpost



इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र की अभयखंड पुलिस चौकी के सामने सड़क के दूसरी तरफ खड़ी कार चोरी हो गई। मामला 10 जुलाई का है और 11 जुलाई की सुबह कार मालिक महेश कुमार को चोरी का पता चला। पीड़ित महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 9ः30 बजे अपनी कार घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर अभयखंड पुलिस चौकी के सामने सड़क के दूसरी तरफ पार्क की थी। शनिवार सुबह करीब 8ः30 बजे पहुंचे तो कार चोरी हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ लोग कार ले जाते दिखाई दिए हैं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि फुटेज के आधार पर सर्विलांस टीम आरोपियों को ट्रेस कर रही है। ब्यूरो


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||