Last Updated:
ब्रेंडन मैकुलम को चार साल बाद इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हटा दिया गया है. हालांकि, वह इंग्लैंड की पुरुष व्हाइट-बॉल (वनडे और टी20) टीमों के कोच के तौर पर काम करना जारी रखेंगे. हाल ही में बेन स्टोक्स ने कप्तानी करते हुए अचानक संन्यास का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया था. अब इंग्लैंड टीम अपनी अगली टेस्ट सीरीज नए कप्तान और कोच के साथ खेलने उतरेगी.
ब्रेंडन मैकुलम टेस्ट टीम के कोच पद से हटे.
चार साल बाद खत्म हुआ मैकुलम का टेस्ट कार्यकाल
ब्रेंडन मैकुलम को मई 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया था. ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में 4-0 की शर्मनाक हार के बाद तत्कालीन कोच क्रिस सिल्वरवुड की विदाई हुई थी, जिसके बाद ECB ने मैकुलम पर भरोसा जताया. उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ मिलकर आक्रामक क्रिकेट की नई सोच विकसित की, जिसे दुनिया ने ‘बैजबॉल (Bazball)’ के नाम से जाना.
मैकुलम के दौर में कई यादगार जीत
मैकुलम के कार्यकाल की शुरुआत शानदार रही. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज जीती और पाकिस्तान को उसकी सरजमीं पर 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया. यह पहली बार था जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज का क्लीन स्वीप किया. साल 2023 में इंग्लैंड ने घरेलू एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई, लेकिन भारत दौरे पर उसे हार का सामना करना पड़ा.
एशेज में मिली हार बनी बड़ा कारण
साल 2025-26 की एशेज सीरीज इंग्लैंड के लिए बेहद निराशाजनक रही. टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4-1 से हार झेलनी पड़ी. इसके साथ ही ड्रेसिंग रूम की अनुशासनहीनता और खिलाड़ियों की कथित शराब संस्कृति को लेकर भी सवाल उठे. हालांकि, शुरुआती समीक्षा में स्टोक्स और मैकुलम दोनों अपने-अपने पदों पर बने रहे, लेकिन स्टोक्स के संन्यास के बाद ECB ने टेस्ट टीम में बदलाव का फैसला किया.
अब सिर्फ व्हाइट-बॉल टीम के कोच रहेंगे मैकुलम
44 वर्षीय ब्रेंडन मैकुलम पूरी तरह इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीमों पर ध्यान देंगे. हाल ही में उनकी कोचिंग में इंग्लैंड ने भारत को टी20 सीरीज में 4-0 से हराया. मैकुलम ने अपने बयान में कहा कि टेस्ट टीम को कोचिंग देना उनके लिए सम्मान की बात रही. उन्होंने खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और प्रशंसकों का धन्यवाद किया और कहा कि वह इस फैसले से निराश जरूर हैं, लेकिन उसका सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान व्हाइट-बॉल टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर रहेगा.
ECB ने क्या कहा?
ECB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम में नई जान फूंकी और कई यादगार जीत दिलाईं. उन्होंने कहा, ‘अब एशेज 2027 की तैयारियों को देखते हुए टेस्ट टीम के लिए नए नेतृत्व की जरूरत महसूस की गई है.’ इंग्लैंड पुरुष टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने भी मैकुलम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने टीम की सोच बदल दी और युवा खिलाड़ियों को निडर क्रिकेट खेलने का आत्मविश्वास दिया.
नए टेस्ट हेड कोच की तलाश शुरू
ECB ने आधिकारिक तौर पर नए टेस्ट हेड कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में इंग्लैंड क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत देखने को मिल सकती है. इंग्लैंड की टीम अब जब भी टेस्ट मैच खेलेगी, उनके ड्रेसिंग रूम में नया कप्तान और कोच नजर आएगा. क्रिकेट प्रेमियों को इस बात का इंतजार है कि इंग्लैंड का नया टेस्ट हेड कोच कौन होगा.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


