Image Slider

Last Updated:

चलिए आज आपको एक ऐसी फिल्म से रूबरू करवाते हैं जिसका बजट था सिर्फ 33 हजार. जी हां, सही सुना 33 हजार.. न कि 33 करोड़. इसमें सिर्फ दो कलाकार थे और फिल्म आज भी फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है.

आजकल फिल्मों का बजट सुनकर कोई बड़ी हैरानी नहीं होती. 300-400 करोड़ तो आम हो गया है. लेकिन आज हम आपको ऐसी फिल्म से रूबरू करवाएंगे जहां बजट 300 करोड़ तो छोड़िए 33 करोड़ भी नहीं था.

महज 33 हजार में एक फिल्म बनी, जिसमें सिर्फ दो एक्टर ने काम किया. अब सोचिए इस फिल्म का जलवा. निर्देशक ने इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया. जिसे दर्शक फ्री में अभी भी देख सकते हैं.

इस फिल्म का नाम है ‘मन पिशाच’ (Mann Pishach) . जिसे तुम्बाड जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने डायरेक्ट किया है. इसमें उन्होंने सिर्फ दो सितारों यानिका भारद्वाज और दीपक दामले को कास्ट किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘मन पिशाच’ एक हॉररफिल्म थी जो 60 के दशक के गांव पर सेट पर बनी थी. फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे पहाड़ी खिसक जाने के बाद एक प्राचीन गुंबद बाहर निकल आता है. इसके लिए भारतीय पुरातत्व विभाग से एक अधिकारी की पोस्टिंग यहां होती है. यहां उसे फिर अजीब चीजों का आभास होता है.

इस साइकोलॉजिकल फोक-हॉरर फिल्म में पौराणिक कहानियों, अंधविश्वास, इंसानी सोच और मनोवैज्ञानिक द्वंद को दिखाया जाता है. ये फिल्म 18 मार्च 2026 को यूट्यूब पर रिलीज हुई थी.

‘मन पिशाच’ का बजट 33 हजार था, इसलिए इसकी खूब चर्चा हुई थी और मेकर्स ने तो इसे ‘जीरो बजट’ भी कहा था. इसकी 60 पन्नों की स्क्रिप्ट थी. जिसे फिल्ममेकर ने आईफोन से रिकॉर्ड किया और एआई टूल्स से फिल्म को बनाया. यही वजह है कि इसका बजट न के बराबर था.

मन पिशाच को फिल्म के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने अपने यूट्यूब चैनल पर डाला. जिसे उन्होंने जीरो बजट आआई हॉरर एक्सपैरिमेंट फिल्म बताया. ये फिल्म आजकल की पीढ़ी को फिल्ममेकिंग सीखने की प्रेरणा भी देती है.

अभी तक यूट्यूब पर इसे तीन महीने के भीतर करीब 7 लाख व्यूज मिल चुके हैं. ये फिल्म 1 घंटा बीस मिनट की है जिसे दर्शक फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||