Last Updated:
Ganesha Temple Bengaluru: क्या आपका प्रमोशन भी अटका है? बेंगलुरु का एक अनोखा गणपति मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘टेकिए गणेश’ के नाम से गदर मचा रहा है. टेक प्रोफेशनल्स का दावा है कि यहां माथा टेकते ही बेरोजगारों को तगड़ा पैकेज और आईटी प्रोफेशनल्स को छप्परफाड़ सैलरी हाइक मिल रही है. हैदराबाद के ‘वीजा बालाजी’ की तरह अब इस मंदिर में भी टेक ब्रोस की भारी भीड़ उमड़ रही है.
सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के बीच ये मंदिर काफी फेमस है.
नौकरी जाने का डर हो, बॉस से अनबन चल रही हो या फिर सालों से उस एक मनचाहे प्रमोशन का इंतजार. जब कोडिंग की दुनिया के सारे एल्गोरिदम फेल हो जाते हैं तब टेक सिटी बेंगलुरु के इंजीनियर्स एक अनोखी शरण में पहुंच रहे हैं. कोरमंगला की चमचमाती सड़कों के बीच बसा एक गणपति मंदिर रातों-रात देश के टेक प्रोफेशनल के बीच चर्चा का केंद्र बन चुका है. जिसे कभी लोग शांत मन से पूजते थे, आज वहां सैलरी हाइक और जॉब बचाने की अर्जियों का अंबार लगा है. सोशल मीडिया के रील्स ने एक झटके में इसे टेकिए गणेश का दरबार बना दिया है, जहां हर एक मन्नत के पीछे कंप्यूटर स्क्रीन पर चमकता हुआ करियर का सपना है.
मंदिर या सैलरी हाइक का फॉर्मूला
इस मंदिर की प्रसिद्धि अचानक तब सातवें आसमान पर पहुंच गई जब एक स्थानीय कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम रील्स पर इस मंदिर का एक वीडियो साझा किया. वीडियो में दावा किया गया कि इस मंदिर में आकर विशेष पूजा अर्चना करने वाले कई टेक प्रोफेशनल्स को बड़ी कंपनियों में शानदार पैकेज और लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन मिल गया. यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. इसके बाद से ही नौकरी की तलाश कर रहे फ्रेशर्स से लेकर टेक कंपनियों के सीनियर मैनेजर्स तक, भारी संख्या में इस मंदिर में अपनी किस्मत चमकाने पहुंच रहे हैं.
शांत रहने वाला परिसर अब बना चर्चा का केंद्र
मंदिर की इस अचानक बढ़ी लोकप्रियता से कोरमंगला के स्थानीय निवासी थोड़े हैरान भी हैं और परेशान भी. पिछले तीन दशकों से इसी इलाके में रह रहे एक बुजुर्ग निवासी ने बताया कि कुछ समय पहले तक यह मंदिर बेहद शांत और आध्यात्मिक सुकून देने वाला स्थान हुआ करता था लेकिन अब यहां सुबह से ही टेक प्रेमियों की भारी भीड़ जुटने लगी है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान के पास जाने में कोई बुराई नहीं है और अगर लोगों की आस्था से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है तो यह बेहद खूबसूरत बात है.
हैदराबाद के वीजा बालाजी जैसा क्रेज
बेंगलुरु के इस ‘टेक गणेश’ मंदिर की तुलना अब हैदराबाद के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर से की जा रही है. हैदराबाद का वह मंदिर देश भर में वीजा बालाजी के नाम से मशहूर है जहां माना जाता है कि अगर किसी का अमेरिकी या यूरोपीय देशों का वीजा रिजेक्ट हो रहा हो तो वहां मन्नत मांगने से वीजा तुरंत अप्रूव हो जाता है. ठीक उसी तर्ज पर अब बेंगलुरु का यह प्रसन्न गणपति मंदिर देश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए करियर सेवियर बनकर उभरा है.
About the Author
डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


