Image Slider


Fire erupts in the electric chimney of a sidewalk restaurant.

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित सी ब्लॉक में संचालित रेस्तरां की इलेक्ट्रिक चिमनी में आग लगने
– फोटो : तंदवाल और घेलड़ी सहित कई गांवों में डूबी फसल



साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो के सी ब्लॉक में फुटपाथ पर संचालित रेस्तरां की इलेक्ट्रिक चिमनी में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। चिमनी से काला धुआं निकलता देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान राहगीरों से लेकर दुकानदारों अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि रेस्तरां में फायर सेफ्टी सिस्टम के भी पुख्ता इंतजामात नहीं मिले हैं।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फुटपाथ पर टिनशेड में कई रेस्तरां संचालित हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में संचालित वीर जी मलाई चाप नामक रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली थी। टीमें जब वहां पहुंची तो देखा कि आग रेस्तरां की इलेक्ट्रिक चिमनी में लगी थी। दमकल के पहुंचने से पहले रेस्तरां कर्मचारियों ने खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बढ़ती लपटें और धुएं का गुब्बार देखते हुए आसपास के इलाके तक में अफरा-तफरी मच गई। धुआं करीब एक किमी दूर तक दिखाई दिया। आसपास की सभी दुकानों और रेस्तरां से लोगों को बाहर निकाला गया। दमकल की टीम पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ ने बताया कि 15 मिनट में आग बुझा दी गई। इसके बाद कूलिंग का काम कराया गया है। बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं है। रेस्तरां संचालक से एनओसी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके साथ ही फायर सेफ्टी सिस्टम के भी पुख्ता इंतजामात नहीं मिले हैं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||