Image Slider


The height of brutality: 17 fractures in the skull and two in the left leg



गाजियाबाद। बच्ची के साथ दरिंदों ने हैवानियत की इंतहा कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के अंदरूनी हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। शरीर पर नोंचने और खरोंचने के निशान भी पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची को जमीन पर पटका गया। इसके बाद लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। तीसरी मंजिल से फेंके जाने पर सिर के बल गिरने से बच्ची के सिर की 17 हड्डियां टूट गईं। इसके अलावा बाएं पैर की दो हड्डियां भी टूटी मिली हैं। पसलियों की मांसपेशियों समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||