Image Slider

मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में आरोपियों ने टशनबाजी में युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बना रही युवक की बहन से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


कस्बा निवाड़ी के रहने वाले पिंटू ने बताया कि कुछ लोग टशनबाजी में उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपियों ने दो दिन पूर्व उनकी भतीजे मनीष की बुरी तरह पिटाई कर दी। भतीजी घटना का वीडियो बनाने लगी तो आरोपी भड़क गए और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। मनीष को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार राजकुमार, योगेश, नीरज और मंगू उर्फ मंगतराम निवासी कस्बा निवाड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||