Image Slider

Last Updated:

ओटीटी पर इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की छह बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें सनी देओल की कोर्टरूम थ्रिलर ‘इक्का’ शामिल है. अगर आपको कोरियन ड्रामा पसंद है, तो ‘द अपार्टमेंट जॉब’ रोमांचित कर देगी. आपको फैमिली कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो दो’ बहुत पसंद आएगी. हॉलीवुड लवर्स के लिए भी लिस्ट में खास है. प्राइम वीडियो पर गैंगस्टर ड्रामा ‘द वेस्टीज’ रिलीज हो रही है.

नई दिल्ली:अगर आप वीकेंड पर करीबियों के साथ कुछ धमाकेदार देखने का मन बना रहे हैं, तो ओटीटी पर आपको बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा. इस हफ्ते ओटीटी पर सस्पेंस, कॉमेडी, क्राइम का ऐसा कॉकटेल बनकर आया है जो आपके वीकेंड को खास बना देगा.आइए, जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी हैं.

Ikka, Pati Patni Aur Woh Do, Parimala And Co, Balti, The Apartment Job, The Westies, New OTT Releases, ओटीटी पर आई नई फिल्में, सनी देओल, इक्का, पति पत्नी और वो दो

अगर आप हल्के-फुल्के मूड में हैं, तो जियोहॉटस्टार पर 11 जुलाई को रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो दो’ आपके लिए बेस्ट है. यह एक मजेदार फैमिली कॉमेडी ड्रामा है. कहानी एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की है जिनकी हंसती-खेलती जिंदगी में कुछ ऐसी गलतफहमियां एंट्री मारती हैं कि पूरा घर ही कुरुक्षेत्र बन जाता है. हंसी-मजाक और ड्रामे से भरपूर फिल्म आपको अंत तक बांधकर रखेगी.

Ikka, Pati Patni Aur Woh Do, Parimala And Co, Balti, The Apartment Job, The Westies, New OTT Releases, ओटीटी पर आई नई फिल्में, सनी देओल, इक्का, पति पत्नी और वो दो

सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’ नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा जैसे दमदार कलाकार हैं. यह एक कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसमें मशहूर वकील को मजबूरी में ऐसे आदमी का केस लड़ना पड़ता है, जिसे कभी उसने खुद जेल भिजवाया था. इसके बाद, कोर्ट के अंदर और बाहर तगड़ी दिमागी और कानूनी जंग शुरू हो जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ikka, Pati Patni Aur Woh Do, Parimala And Co, Balti, The Apartment Job, The Westies, New OTT Releases, ओटीटी पर आई नई फिल्में, सनी देओल, इक्का, पति पत्नी और वो दो

अगर आपको साउथ सिनेमा पसंद है, तो जी5 पर स्ट्रीम हो रही तमिल फिल्म ‘परिमाला एंड कंपनी’ देखनी चाहिए. जयराम और उर्वशी के अभिनय से सजी फिल्म एक कमाल की डार्क कॉमेडी है. कहानी साधारण से परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सीधी-सादी जिंदगी तब पूरी तरह पलट जाती है, जब उनके एक अजीब से पड़ोसी की मिस्टीरियस तरीके से मौत हो जाती है.

Ikka, Pati Patni Aur Woh Do, Parimala And Co, Balti, The Apartment Job, The Westies, New OTT Releases, ओटीटी पर आई नई फिल्में, सनी देओल, इक्का, पति पत्नी और वो दो

युवाओं को सोनीलिव पर आई तमिल स्पोर्ट्स थ्रिलर ‘बाल्टी’ काफी पसंद आ रही है. उन्नी शिवलिंगम के डायरेक्शन में बनी फिल्म चार चैंपियन कबड्डी खिलाड़ियों की कहानी है. खेल के मैदान में धूम मचाने वाले दोस्त तब मुश्किल में पड़ जाते हैं, जब वे अनजाने में गैंगवार की दुनिया में फंस जाते हैं. यहां उनकी दोस्ती और जान, दोनों की परीक्षा होती है.

Ikka, Pati Patni Aur Woh Do, Parimala And Co, Balti, The Apartment Job, The Westies, New OTT Releases, ओटीटी पर आई नई फिल्में, सनी देओल, इक्का, पति पत्नी और वो दो

अगर आपको रहस्य और रोमांच पसंद है, तो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही कोरियन मिस्ट्री ‘द अपार्टमेंट जॉब’ देखनी चाहिए. इसकी कहानी एक पूर्व गैंग लीडर और एक यंग वकील के इर्द-गिर्द बुनी गई है. ये दोनों मिलकर एक बहुत बड़ी चोरी को अंजाम देने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब इस चोरी के चक्कर में उनके हाथ एक बड़े भ्रष्टाचार घोटाले की फाइल लग जाती है.

Ikka, Pati Patni Aur Woh Do, Parimala And Co, Balti, The Apartment Job, The Westies, New OTT Releases, ओटीटी पर आई नई फिल्में, सनी देओल, इक्का, पति पत्नी और वो दो

हॉलीवुड और गैंगस्टर ड्रामा पसंद करने वालों को ‘द वेस्टीज’ देखनी चाहिए. यह प्राइम वीडियो पर 12 जुलाई से स्ट्रीम हो रही है. जेके सिमंस और टाइटस वेलिवर जैसे दिग्गजों से सजी फिल्म 1980 के दशक के न्यूयॉर्क को दिखाती है. इसमें एक खूंखार आयरिश-अमेरिकी क्राइम फैमिली की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी गद्दी बचाने के लिए माफियाओं से खूनी लड़ाई लड़ रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||