Image Slider

होमताजा खबरDelhiEMI चालू, पर गिरने लगी छतें! रोहिणी में 10 साल में ही अपार्टमेंट जर्जर,DDA मौन

Last Updated:

DDA Sanskruti Apartment Ground Report: अब भूपेंद्र सिंह इस अपार्टमेंट में फ्लैट खरीद कर पछता रहे हैं और न सिर्फ भूपेंद्र सिंह बल्कि इस फ्लैट में रहने वाले तमाम ऐसे परिवार हैं जो दहशत में जी रहे हैं. संस्कृति अपार्टमेंट दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है. सीढ़ियां टूट चुकी है. किसी की छत गिर रही है, तो कहीं सीवर खुला है. तो कहीं पर पानी ही नहीं आ रहा है. 

नई दिल्ली: जीवन भर की कमाई को लगाकर सपनों का आशियाना दिल्ली के रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने रोहिणी सेक्टर 28 के संस्कृति अपार्टमेंट में खरीदा. यहां पर उन्हें फ्लैट नंबर 1298 मिला. इस फ्लैट को पाकर वह खुश हुए. उन्हें लगा अब कम से कम 50 साल यहीं कट जाएंगे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि दिल्ली विकास प्राधिकरण के इस अपार्टमेंट के फ्लैट सिर्फ 10 साल में ही जर्जर हो जाएंगे. उन्हें कोई दूसरा विकल्प खोजना पड़ेगा. जबकि इस फ्लैट को उन्होंने 25 लाख रुपए में खरीदा था. यह सिर्फ एक बीएचके है. अभी किस्त भी पूरी नहीं हुई की दिल्ली की बारिश की वजह से उनके फ्लैट की छत गिर गई.

अच्छी बात यह है की छत रात में 11:30 बजे गिरी जिस वजह से उनका परिवार का कोई भी सदस्य चोटिल नहीं हुआ. लेकिन अब भूपेंद्र सिंह इस अपार्टमेंट में फ्लैट खरीद कर पछता रहे हैं. न सिर्फ भूपेंद्र सिंह बल्कि इस फ्लैट में रहने वाले तमाम ऐसे परिवार हैं जो दहशत में जी रहे हैं. संस्कृति अपार्टमेंट दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है. सीढ़ियां टूट चुकी है. किसी की छत गिर रही है, तो कहीं सीवर खुला है. तो कहीं पर पानी ही नहीं आ रहा है. लोकल 18 ने पहुंच कर वहां ग्राउंड रिपोर्ट की तो पूरा सच सामने आया.

डीडीए नहीं करवा रहा मरम्मत, लोग खुद करें तो होती है कार्रवाई 
फ्लैट नंबर 798 और 799 में रहने वाले तरुण शर्मा ने बताया कि संस्कृति अपार्टमेंट कम से कम 13 से 14 साल पुराना है. दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 28 में यह स्थित है. उन्होंने बताया कि उनका खुद का फ्लैट भी अंदर से खराब होता जा रहा है. हाल ही में उनके घर में भी एक घटना हुई जिसमें उनकी पत्नी की जान बच गई और उनके फ्लैट के बाहर की छत भी कभी भी गिर सकती है.

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण को कई बार लिखित में दिया जा चुका है कि यहां के फ्लैट की मरम्मत करवाई लेकिन डीडीए के साथ-साथ आरडब्ल्यूए तक ने कोई कार्रवाई नहीं की. कहीं कोई सुनवाई नहीं है और जब फ्लैट में रहने वाले परिवार खुद से अपने फ्लैट की मरम्मत करवाते हैं तो यहां पर दिल्ली पुलिस, दिल्ली विकास प्राधिकरण और एमसीडी की टीम आकर खड़ी हो जाती है और तुरंत कार्रवाई कर देती है जोकि बहुत गलत है.

साफ पानी भी नहीं आता है 
यहां के रहने वाले चंद्रभान कुशवाहा ने बताया कि वह भी बीते 12 सालों से यहां पर रह रहे हैं. उनका भी यहां पर 1 बीएचके फ्लैट है, लेकिन पूरे संस्कृति अपार्टमेंट के सभी फ्लैट पर नजर डालें तो सभी लगभग जर्जर हो चुके हैं. कौन सा मैटिरियल इस्तेमाल किया जा रहा है कि फ्लैट की हालत इतनी खराब हो गई है. जबकि फ्लैट लिए हुए लोगों को अभी सिर्फ 10 से 12 साल ही हुए हैं.

एक और शख्स जिनका नाम जोगेंद्र चौधरी है उन्होंने बताया कि किस्त भी पूरी नहीं हुई कि फ्लैट जर्जर हो जाना परिवारों के लिए बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान है. दिल्ली विकास प्राधिकरण की यह बड़ी लापरवाही है. जिस वजह से कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है. बीते दिनों दिल्ली में बारिश जब हो रही थी तो रोहिणी सेक्टर 16 में एक इमारत गिर गई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. इन सब के बावजूद मानसून अभी शुरू हुआ है, अभी बारिश और होगी. अभी और इस तरह की घटनाएं संस्कृति अपार्टमेंट में भी हो सकती है, क्योंकि यह पूरा अपार्टमेंट जर्जर है.

गार्ड बोला 3000 फ्लैट, सबकी निगरानी मुश्किल 
दिल्ली विकास प्राधिकरण के संस्कृति अपार्टमेंट में घटना के 12 घंटे बाद पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड से जब बात करने की कोशिश की गई तो उसने कहा कि वह प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड है. यहां पर 3000 फ्लैट है. 3000 फ्लैट की रोज निगरानी कर पाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि जब परिवार के लोग बताएंगे कि उनके फ्लैट में कोई दिक्कत है तभी कार्रवाई होती है. बिना बताए कैसे कोई 3000 फ्लैट में रोज चढ़कर उनकी निगरानी कर सकता है. यह बहुत मुश्किल है.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||