Image Slider

नई दिल्‍ली. अगर आप मां विंध्‍यवासिनी के दर्शन को जा रहे हैं और वहां पर ठहरने की व्‍यवस्‍था को लेकर परेशान हैं तो अब आपकी टेंशन खत्‍म होने वाली है. भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं को खास तोहफा देने जा रहा है. विंध्‍याचल रेलवे स्टेशन को रिडेवलप किया गया है, जिसमें ठहरने के ि‍लए रिटायरिंग रूम में भी बनाए गए हैं, जहां पर वो बेहतर सुविधाओं के रुक सकेंगे.

देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन मां विंध्‍यावासिनी धाम का पहला स्वागत द्वार है. 6 अगस्त 2023 को से इस स्‍टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प किया गया है. आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस यह स्टेशन अब केवल एक परिवहन केंद्र नहीं, बल्कि विंध्‍याचल की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक गरिमा और भारतीय रेल के डेवलपमेंट का प्रतीक बनकर उभरा है. रेलवे के अनुसार लगभग 23.24 रुपये करोड़ की लागत से स्‍टेशन को रिडेवलपमेंट किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित सफर करया जा सके.

सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा का नया मानक

रिडेवलपमेंट विंध्‍याचल रेलवे स्टेशन का नया मुख्य भवन यात्रियों का स्वागत अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और आधुनिक वातावरण में करता है. विशाल प्रवेश द्वार, आधुनिक कॉन्कोर्स क्षेत्र, एग्जीक्यूटिव लाउंज, आरामदायक वेटिंग हाल, रिटायरिंग रूम तथा आधुनिक टिकटिंग सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाएंगी.

आवाजाही आवागमन

स्टेशन परिसर का भी बदलाव किया गया है. शानदार सर्कुलेटिंग एरिया, अलग प्रवेश और निकास मार्ग , हरित लैंडस्केपिंग तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था यात्रियों और वाहनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाती हैं.

स्‍टेशन में मिलेंगी शानदार सुविधाएं.

खास सुविधाएं मिलेंगी

रिडेवलपमेंट के तहत स्टेशन पर आधुनिक जी+1 स्टेशन भवन का निर्माण ि‍कया गया है. दिव्यांगजन यात्रियों के लिए सुलभ पार्किंग और आसान आवागमन की विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे प्रत्येक यात्री सम्मानजनक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त कर सके.

12 मीटर चौड़ा नया एफओबी बनाया

यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा नया एफओबी बनाया गया है, जिसमें भविष्य के लिए लिफ्ट लगाने का भी प्रावधान रखा गया है. उन्नत प्लेटफॉर्म, आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली, दिशासूचक संकेतक, स्वच्छ शौचालय तथा स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते कलात्मक तत्व स्टेशन को केवल सुविधाजनक ही नहीं, बल्कि विशिष्ट पहचान भी प्रदान करते हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||