Last Updated:
India vs England Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच आज सीरीज का आखिरी और 5वां टी20 मैच रोज बाउल, साउथेम्प्टन में अब से कुछ देर में शुरू होने वाला है. तीन मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी श्रेयस अय्यर की टीम जीत के सा…और पढ़ें
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव .
IND vs ENG 5th T20I Live Score: भारत और इंग्लैंड की टीमें आज रोज बाउल, साउथेम्प्टन में आमने-सामने हैं, जहां अब से कुछ देर में टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जाना है. सीरीज का निर्णय पहले ही हो चुका है. इंग्लैंड ने तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. ऐसे में आज भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बचने के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी. भारत की प्लेइंग-11 देखना दिलचस्प होगा. क्या संजू सैमसन की वापसी होगी, जिन्हें दूसरे टी20 से वैभव सूर्यवंशी को जगह देने के लिए बेंच पर बैठा दिया गया है. 15 साल के वैभव से बड़ी पारी को उम्मीद होगी, जिनका मैनचेस्टर में डेब्यू के बाद से लगातार तीन मैचों में बल्ला नहीं चला है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.
IND vs ENG Live Score: 7:15 बजे टॉस, 7.30 बजे शुरु होगा मैच
इस मैच का टॉस अब भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे होगा, जबकि मैच तय समय के हिसाब से आधे घंटे बाद 7:30 बजे शुरू होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मुकाबले की शुरुआत में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक जाम की वजह से समय पर साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम नहीं पहुंच सकी.
IND vs ENG Live Score: टॉस में देरी, भारतीय टीम समय से नहीं पहुंची
तय समय के अनुसार इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 बजे होना था, लेकिन उसमें देरी हो रही है. इसकी वजह टीम इंडिया का समय से मैदान पर न पहुंचना है. दरअसल, भारतीय टीम ट्रैफिक में फंसने के चलते मैदान पर देरी से पहुंची है. इसी की वजह से टॉस भी लेट हो गया.
IND vs ENG Live Score: भारत की बदलेगी प्लेइंग-11?
भारतीय टीम इस मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है. चोट की वजह से हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, इसलिए टीम को नए खिलाड़ियों को मौका देना पड़ सकता है. सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका मिल सकता है. वह शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल होकर बल्लेबाजी को मजबूती देने के साथ संतुलन भी बढ़ा सकते हैं. वहीं, अक्षर पटेल के साथ वॉशिंगटन सुंदर से भी ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
IND vs ENG Live Score: क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा भारत
सीरीज का नतीजा भले ही तय हो चुका हो, लेकिन आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. पहला मैच बारिश में रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने लगातार तीन जीत दर्ज कर 3-0 की बढ़त बना ली. ऐसे में भारत की कोशिश क्लीन स्वीप से बचने की होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का यह दौरा अब तक निराशाजनक रहा है. टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल हार झेलनी पड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज गंवानी पड़ी और टीम लगातार पांच टी20 मैच भी हार चुकी है.
IND vs ENG Live Score: भारतीय बल्लेबाजों का रहेगा दारोमदार
पूरी सीरीज में भारत की सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही है. टीम के सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देने में लगातार नाकाम रहे. ब्रिस्टल टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 158/7 तक पहुंचाया, लेकिन यह स्कोर इंग्लैंड के सामने काफी नहीं था. अय्यर के अलावा इस मुकाबले में कोई नहीं चला. अगर भारत को आखिरी टी20 मुकाबला जीतना है तो बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. टीम को ओपनिंग जोड़ी से मजबूत शुरुआत और पूरी पारी के दौरान बड़ी साझेदारियों की जरूरत होगी.
IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.
IND vs ENG Live Score: रोज बाउल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 5वें टी20 मैच के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. साउथेम्प्टन के रोज बाउल के मैदान पर यह मैच खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि अगले तीन मुकाबले जीतकर इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास क्लीन स्वीप टालने का आखिरी मौका है. भारत इस मैच को नाम कर सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगा. वहीं, इंग्लैंड की नजर अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सीरीज को दमदार अंदाज में खत्म करने पर होगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


