शो ‘अलायंस’ से उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद निकल गई हैं. उन्होंने शो से निकलते ही कुशाल टंडन पर जमकर भड़ास निकाली. डॉली ने कुशाल को बचकाना, घमंडी बताया. वे उम्र में छोटे कंटेस्टेंट को बाहर निकालकर खुद को मास्टरमाइंड समझ रहे हैं. डॉली ने कुशाल टंडन पर उनके परिवार का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्हें घर के किसी कंटेस्टेंट ने सपोर्ट नहीं किया. उन्होंने तंज कसा कि कुशाल को थेरेपिस्ट की जरूरत है. वे खुद को सलमान खान समझकर ‘बिग बॉस’ की तरह शो चलाने की कोशिश कर रहे हैं.
कुशाल टंडन के बर्ताव पर डॉली ने सवाल उठाए.
नई दिल्ली: शो ‘अलायंस’ से बाहर होते ही डॉली जावेद ने तहलका मचा दिया है. वैसे तो उनका एविक्शन तब हुआ जब उनका कुशाल टंडन के साथ भयंकर झगड़ा चल रहा था और वह शो के बाकी कंटेस्टेंट्स को परेशान करने के लिए कुशाल की क्लास लगा रही थीं. लेकिन अब घर से बेघर होने के बाद डॉली ने एक इंटरव्यू में कुशाल के बर्ताव पर जमकर भड़ास निकाली है. उन्होंने सीधे शब्दों में कुशाल को एक बचकाना, कमजोर ईगो वाला और जहरीली मर्दानगी से भरा हुआ इंसान कह दिया है. डॉली का मानना है कि कुशाल के पास लाइफ में कोई काम-धंधा नहीं बचा है, इसलिए वह शो में बैठकर छोटे बच्चों से लड़ रहे हैं और खुद को बड़ा मास्टरमाइंड समझ रहे हैं.
डॉली ने इंटरव्यू में दर्द बयां करते हुए कहा कि कुशाल खुद से 20 साल छोटे कंटेस्टेंट्स को बाहर निकालकर अपने ईगो को बढ़ावा दे रहे हैं. वे खुद को बहुत बड़ा खिलाड़ी समझ रहे हैं, जो बहुत अजीब और परेशान करने वाली बात है. डॉली ने यहां तक कह दिया कि कुशाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उन्हें तुरंत एक अच्छे थेरेपिस्ट की जरूरत है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भले ही उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, लेकिन वह कुशाल के इलाज और थेरेपी के लिए अपनी जेब से पैसे देने को तैयार हैं, ताकि उन्हें सच में कोई मदद मिल सके.
‘अलायंस’ के कंटेस्टेंट से नहीं मिला सपोर्ट
शो के अंदर के माहौल पर बात करते हुए डॉली ने बताया कि वह अकेले ही उस इंसान से मुकाबला कर रही थीं जो उम्र में उनसे दोगुना बड़ा है. दुख की बात यह थी कि जब कुशाल ने उनके परिवार को लेकर घटिया बातें कहीं और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की, तब घर के किसी भी सदस्य ने डॉली का स्टैंड नहीं लिया. सब तमाशा देखते रहे और किसी ने कुशाल को टोकने की हिम्मत नहीं दिखाई. इस वजह से डॉली घर में बिल्कुल अकेली पड़ गईं और कोने में बैठकर रोती रहीं. बाकी कंटेस्टेंट्स मुंह पर तो कुशाल की जी-हुजूरी करते थे, लेकिन पीठ पीछे डॉली से आकर कहते थे- ‘तुम्हारी बात सही थी, पर तुम्हारा तरीका गलत था’. इससे डॉली अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं.
कुशाल टंडन पर डॉली का तीखा हमला
डॉली ने कुशाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, उनका दिमाग उतना ही छोटा होता जा रहा है. कुशाल के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उन्हें गलतफहमी हो गई है कि वह सलमान खान हैं. वे खुद को ‘बिग बॉस’ का होस्ट समझकर बर्ताव कर रहे हैं और भूल चुके हैं कि यह ‘अलायंस’ शो है. डॉली ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुशाल खुद को एक्टिंग कम्युनिटी का मसीहा मान रहे हैं, जबकि बेचारी एक्टिंग कम्युनिटी को खुद नहीं पता कि कुशाल अभी भी एक्टिंग की दुनिया का हिस्सा हैं या नहीं.
About the Author
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


