Last Updated:
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद बीसीसीआई एक्शन मोड में है. रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा हो सकती है. इस समीक्षा में टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी शामिल रहेंगे. टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम ने लगातार सीरीज गंवाई है. यही कारण है कि बीसीसीआई को इस तरह फैसला लेना पड़ सकता है.
तिलक वर्मा से बात करते हुए गौतम गंभीर
बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार दो टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी हैं. भारतीय टीम को पहले आयरलैंड ने 2-0 से हराया था और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठ रहे हैं सवाल
बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम की समीक्षा किए जाने की बात इसलिए फैल रही है, क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर मैनेजमेंट के कई फैसलों को लेकर सवाल उठे हैं. खास तौर पर संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर टीम मैनेजमेंट की खूब आलोचना हो रही है. संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया था. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए उतारा गया, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुए हैं.
दूसरी तरफ ईशान किशन और तिलक वर्मा का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गया है. आयरलैंड सीरीज को मिलाकर इस पूरे दौरे में तिलक वर्मा बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं. अब सवाल यह है कि लगातार फेल हो रहे तिलक वर्मा को क्या इसलिए बाहर नहीं किया जा रहा है क्योंकि वह उप-कप्तान हैं? वहीं, ईशान किशन की बात करें तो इंग्लैंड की तेज पिचों पर आईसीसी टी-20 रैंकिंग का यह टॉप खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



