Delhi-Dehradun Expressway Ground Report: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के कुछ महीने बाद ही पहली बारिश में उखड़ने लगा है. सहारनपुर के बिहारीगढ़ और गणेशपुर क्षेत्र के पास बने फ्लाईओवर पर आधा दर्जन से अधिक बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे तेज रफ्तार गाड़ियां अनियंत्रित हो रही हैं. 12 हजार करोड़ से अधिक की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे की बदहाली पर एनएचएआई (NHAI) लापरवाह बना हुआ है. इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे यह गड्ढे किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं.
जैसे ही टीम बिहारीगढ़ और गणेशपुर क्षेत्र के पास बने फ्लाईओवर पर पहुंची, तो वहां सड़क पर एक-दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन से अधिक बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दिए. एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां बेहद तेज रफ्तार से दौड़ती हैं और जब अचानक इन गड्ढों के सामने आती हैं, तो वाहन चालकों का बैलेंस बिगड़ जाता है. ग्राउंड जीरो पर भी यह स्थिति साफ दिखाई दी. इस दौरान कई गाड़ियां इन गड्ढों की वजह से अनियंत्रित हुईं, लेकिन चालकों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला और आगे बढ़े.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे
सहारनपुर से देहरादून जाने वाले और देहरादून से वापस सहारनपुर की तरफ आने वाले, इस फ्लाईओवर के दोनों तरफ आपको ऐसे ही खतरनाक गड्ढे देखने को मिल जाएंगे. ये गड्ढे धीरे-धीरे और बड़े होते जा रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस मामले में कितनी बड़ी लापरवाही बरत रहा है. अब सवाल यह उठता है कि अगर इन गड्ढों की वजह से कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
आपको बता दें कि दिल्ली से देहरादून की दूरी और समय को कम करने के लिए इस बेहद खास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को तैयार किया गया है. इसे लगभग 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम लागत से बनाया गया है. इसी प्रोजेक्ट के तहत एक 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग भी बनाया गया है, जो बिंदल नदी और शिवालिक के जंगलों से होते हुए देहरादून तक पहुंचता है. इस एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 14 अप्रैल 2026 को सहारनपुर में ही किया था. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि जिस स्थान के पास पीएम ने इसका उद्घाटन किया था, ठीक उसी के पास बने इस फ्लाईओवर की मजबूती और गुणवत्ता पहली ही बारिश में पूरी तरह उखड़कर सामने आ गई है.
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे अधिकारी?
ऐसा नहीं है कि एक्सप्रेसवे की बदहाली की यह पहली तस्वीर है. कुछ दिनों पहले सहारनपुर मंडल के ही शामली जिले में भी इस एक्सप्रेसवे पर इसी तरह के गहरे गड्ढे हो गए थे, जिसके कारण कई गाड़ियां टूट-फूट गईं और डैमेज हो गईं. हालांकि, वहां खुशकिस्मती रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. लेकिन उस घटना से सबक लेने के बजाय अब सहारनपुर के हिस्से में भी वैसे ही जानलेवा गड्ढे उभर आए हैं. इन गड्ढों को देखकर साफ लगता है कि NHAI के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं है और वे किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं. मानसून की अभी शुरुआत है, अगर इन गड्ढों को तुरंत ठीक नहीं किया गया, तो आगे स्थिति और भी ज्यादा जानलेवा हो सकती है.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



