Shahrukh Khan And Kajol Movies On Ott: शाहरुख खान और काजोल 90 के दशक से ही हिट जोड़ी रही है. दोनों ने साथ में कई रोमांटिक फिल्में दी हैं. पिछले साल ही उनकी मोस्ट रोमांटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे(डीडीएलजे) को 30 साल पूरे हुए, तो फैंस ने दोनों से साथ काम करने की मांग की. इस मांग को देखते हुए उनके फैंस के लिए यहां हम काजोल और शाहरुख की ओटीटी पर मौजूद कुछ 6 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.
काजोल और शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में 35 से ज्यादा साल हो गए हैं. इन सालों में दोनों ने कई फिल्मों में काम किया, जो सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. हालांकि, हाल के कुछ सालों में दोनों ने साथ में ज्यादा काम नहीं किया. काजोल को बीते कुछ सालों में शाहरुख की कई फिल्मों में कैमियो रोल में देखा गया. आपको काजोल-शाहरुख की साथ वाली 6 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ओटीटी पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः रेड चिलीज इंस्टाग्राम)
शाहरुख खान और काजोल ने पहली बार साल 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ में काम किया. फिल्म में शाहरुख नेगेटिव रोल में थे. लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. फिल्म में शाहरुख-शिल्पा के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी भी थीं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
शाहरुख और काजोल ने इसके बाद अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर और एवरग्रीन फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'(डीडीएलजे) में साथ काम किया. फिल्म के आइकॉनिक गाने और डायलॉग्स आज भी खूब पसंद किए जाते हैं. मीम्स बनते हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google
शाहरुख खान और काजोल ने लव ट्राएंगल ‘कुछ कुछ होता है’ में भी साथ काम किया. फिल्म में लीड रोल में रानी मुखर्जी भी थीं. रोमांटिक ड्रामा में सलमान खान का भी कैमियो है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
शाहरुख खान और काजोल स्टारर ‘कभी खुशी कभी गम’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया. फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्च, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान जैसे बड़े कलाकार थे. फिल्म कूट-कूट कर इमोशंस भरे हुए थे. इसे आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
साल 2010 में आई ‘माय नेम इज खान’ में शाहरुख खान और काजोल लंबे समय बाद साथ का किया. फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया. फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था. शिवसेना ने इसका विरोध किया था, फिर भी यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसे आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
शाहरुख खान और काजोल आखिरी बार साल 2015 में आई ‘दिलवाले’ में एक-दूसरे के अपॉजिट नजर आए. फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, कृति सैनन और वरुण शर्मा भी थे. फिल्म में दोनों के बीच पहले प्यार और बाद में रिवेंज स्टोरी देखने को मिली. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
इनके अलावा, काजोल ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में भी कैमियो किया था. शाहरुख की यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी थे. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने 4 साल तक फिल्मों से दूरी बना ली थी और बाद पठान के जरिए कमबैक किया. ‘जीरो’ को भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



