बचपन के वो दिन! ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन ने अपनी सालों पुरानी फैमिली फोटो एल्बम को फिर से नया लुक देकर फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है. नन्हीं दुल्हन बनने से लेकर मम्मी-पापा के साथ बिताए प्यारे पलों तक, देखिए सौम्या के बचपन की अनसीन फोटोज-
टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सौम्या टंडन की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है. दरअसल उन्होने अपने बचपन की कुछ बेहद ही प्यारी और अनसीन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. साथ सौम्या ने अपनी पुरानी फैमिली फोटो एल्बम की खराब हो रही तस्वीरों को फिर से नया करवाया है. इन तस्वीरों में सौम्या के साथ उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं. उनकी इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. चलिए दिखाते हैं सौम्या के बचपन की ये नायाब झलकियां और उनके सफर की कहानी.
सौम्या टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पुरानी तस्वीरों को एक साथ पोस्ट किया है. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि यह उनके बचपन के कुछ पन्ने हैं. उन्होंने अपनी पुरानी फोटो एल्बम की तस्वीरों को फिर से ठीक और नया करवाया है, जिसके लिए उन्होंने उन लोगों को थैंक्यू भी कहा जिन्होंने इन पुरानी यादों को एक बार फिर से जिंदा और नया बना दिया.
फैंस के साथ शेयर की गई पहली तस्वीर में छोटी सी सौम्या बहुत ही सुंदर ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रही हैं. उन्होंने सिर पर काला दुपट्टा ओढ़ रखा है और माथे पर मांग टीका और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी हुई है. चेहरे पर हल्के से मेकअप के साथ नन्हीं सौम्या की यह तस्वीर इंटरनेट पर सबका दिल जीत रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक दूसरी तस्वीर में सौम्या पीले रंग की बहुत ही सुंदर फ्रॉक पहने हुए दिखाई दे रही हैं. खास बात यह है कि उन्होंने फ्रॉक से मैच करती हुई एक प्यारी सी कैप भी लगाई हुई है, जिसमें वे बेहद मासूम और क्यूट लग रही हैं. सौम्या के इस बचपन वाले अंदाज को उनके फैंस बार-बार देख रहे हैं.
तस्वीरों के इस सिलसिले में एक फोटो ऐसी भी है जिसमें सौम्या एक छोटी दुल्हन के रूप में भी दिखाई दी हैं. इस दौरान वे लाल रंग के खूबसूरत एथनिक कपड़ों में सजी हुई दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां की भी एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मां घर के आंगन में बैठकर सुंदर सी रंगोली बनाती हुई नजर आ रही हैं.
सौम्या ने अपने माता-पिता के साथ बिताए गए खास पलों को भी फैंस के साथ बांटा है. एक तस्वीर में वह अपने माता-पिता के साथ किसी फैमिली फंक्शन में खड़ी होकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. वहीं एक और बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीर में उनके बुजुर्ग माता-पिता एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो सीधे दिल को छू जाती है.
सौम्या टंडन के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने सफर की शुरुआत एक मॉडल और टीवी होस्ट के रूप में की थी. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 2007 में आई डायरेक्टर इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा, जिसमें उन्होंने करीना कपूर की बहन रूप का रोल निभाया था.
सौम्या टंडन ने इसके बाद कई टीवी शोज और रियलिटी शोज में काम किया. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी और प्यार टीवी के सुपरहिट कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से मिला. इस शो में ‘अनीता भाभी’ यानी ‘गोरी मेम’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. लगभग पांच सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद साल 2020 में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था.
हाल ही में सौम्या टंडन फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर अक्षय खन्ना की पत्नी का एक अहम रोल निभाया था. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो सौम्या ने साल 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी और साल 2019 में दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने मीरान रखा है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



