Last Updated:
TOP 5 Batsman Most hundreds in a T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाजों में भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ज्वॉइंट रूप से पहले स्थान पर हैं. वहीं, ऑस्ट्रिया के उभरते सितारे करनबीर सिंह, इंग्लैंड के फिल साल्ट और भारत के ‘मिस्टर 360 डिग्री’ सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाजों की लिस्ट.
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn maxwell) को क्रिकेट जगत ‘मैड मैक्स’ या ‘बिग शो’ के नाम से जानता है. साल 2012 से लेकर 2026 तक ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम की रीढ़ बने हुए हैं. उन्होंने अपने 130 मैचों की 118 पारियों में 18 बार नाबाद रहते हुए 2897 रन बनाए हैं. मैक्सवेल की खासियत उनका विस्फोटक स्ट्राइक रेट है, जो 154.42 का है. उन्होंने अपने करियर में 5 बेमिसाल शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 145 रन रहा है. उनके बल्ले से निकले 243 चौके और 150 छक्के यह बताने के लिए काफी हैं कि वे किस कदर गेंदबाजों पर हावी रहते हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाजों की लिस्ट.
भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा
मैक्सवेल के साथ नंबर एक के सिंहासन पर काबिज हैं भारत के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma). साल 2007 के पहले टी20 विश्व कप से लेकर 2024 तक रोहित ने भारतीय क्रिकेट को एक नए आयाम पर पहुंचाया. 159 मैचों की 151 पारियों में रोहित ने 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 4231 रन बनाए हैं. रोहित के नाम भी इस फॉर्मेट में 5 शानदार शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं. काफी आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले रोहित का उच्चतम स्कोर नाबाद 121 रन रहा. हिटमैन की बल्लेबाजी की सबसे खूबसूरत बात उनके गगनचुंबी छक्के रहे हैं.उन्होंने अपने करियर में रिकॉर्ड 205 छक्के और 383 चौके जड़े, जो उनकी बेजोड़ टाइमिंग का सबूत हैं.
एसोसिएट नेशंस का हैरान करने वाला जादूगर करनबीर सिंह
इस लिस्ट में तीसरा नाम बेहद चौंकाने वाला और प्रेरणादायी है. यह नाम है ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह (Karanbir Singh) का. एसोसिएट नेशंस के इस खिलाड़ी ने साल 2024 से 2026 के बीच महज दो साल के भीतर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तहलका मचा दिया. सिर्फ 60 मैचों की 59 पारियों में करनबीर ने 48.71 की हैरतअंगेज औसत और 175.41 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 2533 रन बना डाले हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 20 अर्धशतक अपने नाम किए. उनका सर्वोच्च स्कोर 164 रन है, जो इस लिस्ट के सभी बल्लेबाजों में सबसे बड़ा है. करनबीर ने अपनी छोटी सी यात्रा में ही 211 चौके और 207 छक्के जड़कर यह साबित कर दिया है कि हुनर किसी बड़ी टीम का मोहताज नहीं होता.
इंग्लिश टीम का ‘बैजबॉल’ अवतार फिल साल्ट
चौथे नंबर पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) का नाम आता है. साल 2022 में डेब्यू करने के बाद से साल्ट ने इंग्लिश टीम के आक्रामक अंदाज को टी20 में बखूबी लागू किया. 64 मैचों की 59 पारियों में उन्होंने 164.52 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1846 रन जोड़े हैं. साल्ट के नाम 4 शतक और 10 अर्धशतक हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 141 रन रहा है. इंग्लैंड की आक्रामक शैली को आगे बढ़ाते हुए साल्ट ने अब तक 186 चौके और 87 छक्के अपने खाते में जोड़े हैं.
भारत का ‘मिस्टर 360 डिग्री’ सूर्यकुमार यादव
इस जादुई फेहरिस्त को पूरा करते हैं भारत के मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव. ‘SKY’ के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने साल 2021 में कदम रखने के बाद से टी20 क्रिकेट खेलने का तरीका ही बदल दिया. मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता के कारण उन्हें भारत का ‘मिस्टर 360 डिग्री’ कहा जाता है. 113 मैचों की 107 पारियों में सूर्या ने 36.35 की औसत और 162.94 के कातिलाना स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक 4 शतक और 25 अर्धशतक जमाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 117 रन रहा है. सूर्या के बल्ले से निकले 297 चौके और 179 छक्के उनके अतरंगी शॉट्स की गवाही देते हैं.
About the Author
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



