Image Slider

Last Updated:

मथुरा में सोशल मीडिया पर अगर आप सस्ती प्लॉट का विज्ञापन देखते हैं, तो आप समझ लीजिए आपको ठगा जा रहा है. सोशल मीडिया के माध्यम से मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना या गोवर्धन में अगर आपका विज्ञापन प्लॉट बेचने का चल रहा है. सस्ते दामों में प्लॉट आपको देने का वादा किया जा रहा है, तो कृपया सावधान हो जाएं. कहीं आप भी सस्ते विज्ञापन के चक्कर में अपने लाखों रुपए गवाँ ना बैठे. यह विज्ञापन भोले वाले लोगों को ठगने के लिए दिखाए जाते हैं. सस्ते प्लॉट के नाम पर उनके साथ धोखा करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाए जाते हैं.

मथुरा: उत्तर प्रदेश का मथुरा जितना ही धार्मिक दृष्टि से विश्व पटेल पर अपनी पहचान रखता है. उतना ही यहां लोग आकर अपना आशियाना बनकर रहना चाहते हैं. करीब 5 साल में मथुरा, वृंदावन के अलावा बरसाना, गोवर्धन, गोकुल में जमीन की कीमतों ने आसमान छू लिए हैं. जैसे-जैसे विकास कार्य की रफ्तार बढ़ती जा रही है. वैसे-वैसे जमीन की कीमतें भी सातवें आसमान पर जा पहुंची हैं. यहां अवैध कॉलोनीयों का जल भी बड़ी तेजी से फैल रहा है. लोगों को विभिन्न तरह के लालच दिए जा रहे हैं. लोगों के खून पसीने की कमाई को लालच देकर यह कॉलोनाइजर ऐंठ रहे हैं.

सोशल मीडिया से हो रहा फ्रॉड

सोशल मीडिया पर अगर आप सस्ती प्लॉट का विज्ञापन देखते हैं, तो आप समझ लीजिए आपको ठगा जा रहा है. सोशल मीडिया के माध्यम से मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना या गोवर्धन में अगर आपका विज्ञापन प्लॉट बेचने का चल रहा है. सस्ते दामों में प्लॉट आपको देने का वादा किया जा रहा है, तो कृपया सावधान हो जाएं. कहीं आप भी सस्ते विज्ञापन के चक्कर में अपने लाखों रुपए गवाँ ना बैठे. यह विज्ञापन भोले वाले लोगों को ठगने के लिए दिखाए जाते हैं. सस्ते प्लॉट के नाम पर उनके साथ धोखा करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाए जाते हैं.

मथुरा जिले की किसी भी कोने में आप चले जाइए यहां बड़े-बड़े डेवलपर्स ने अपना अधिपथ जमा लिया है. नित्या सिटी कॉलोनी, ARIHANT VILLAGE, KRS ग्रुप की दर्जनों कॉलोनी बिना मानचित्र पास के काटी जा रही हैं, तो वहीं R2R ग्रुप हो या डायमंड ग्रुप, राज रेजिडेंसी जो की ग्रीन बेल्ट में बनी हुई है. रिफाइनरी नगर की अति संवेदनशील क्षेत्र में आती है. यहां किसी भी कीमत पर नक्शा कॉलोनी का पास ही नहीं हो सकता. लेकिन अवैध कॉलोनी राज ग्रुप के मालिक राजकुमार पौनिया काटने से नहीं झिझक रहे हैं. प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों का संरक्षण इन्हें मिला हुआ है.

रोज आती हैं फ्रॉड की शिकायत

हर दिन ऐसी दर्जनों शिकायत अवैध कॉलोनीयों के खिलाफ आईजीआरएस पर और लिखित में दी जाती हैं. लेकिन अवैध कॉलोनी का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है. शासन को राजस्व की हानि हो रही है लेकिन यहां के अधिकारी अपनी जेबों के साथ-साथ तिजोरी भरने से बिल्कुल भी नहीं झिझक रहे हैं. यहां खुला खेल है कि शिकायतकर्ता कोई करता है. कॉलोनाइजरों से वसूली विकास प्राधिकरण के जेई और सुपरवाइजर करके ले आते हैं. शासन को राजस्व की हानि हो या ना हो. प्राधिकरण के जेई और सुपरवाइजरों को कोई सरोकार नहीं है. बस उन्हें तो अपनी जब खर्ची से मतलब है. कार्रवाई के नाम पर ढाक के सिर्फ तीन पात दिखाई देते हैं.

प्राधिकरण के सचिव की लोगों से अपील

लोकल 18 की टीम ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह से जिले में फैल रहे अवैध कॉलोनी के कारोबार को लेकर जब बातचीत की तो प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि समय-समय पर प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है. सिंह ने बताया कि जिस तरह से सस्ती प्लॉट देने का प्रॉब्लम सोशल मीडिया पर डाला जाता है, लोग उसे बहकावे में ना आए. किसी को भी आंखें बंद कर पैसे ना दें. क्योंकि एक गलती आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है. आपकी कमाई पल भर में गायब हो सकती है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||