Image Slider

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi ball hit on chest: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ‘करो या मरो’ वाले टी20 मैच से पहले ट्रेंटब्रिज के नेट्स पर बड़ा हादसा टल गया. बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु की एक तेज और तीखी बाउंसर वैभव सूर्यवंशी के छाती और पेट के बीच जा लगी, जिससे वह दर्द से तड़प उठे. हालांकि, महज 5 मिनट में इस जांबाज खिलाड़ी ने दोबारा क्रीज पर लौटकर अपनी कमजोरी को ही ताकत बना लिया.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी की छाती पर लगी गेंद.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से एक ऐसी खबर आई जिसने कुछ पलों के लिए हर किसी की सांसें रोक दी थीं. भारतीय क्रिकेट के नए ‘वंडर किड’ कहे जाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी नेट प्रैक्टिस के दौरान गंभीर चोट से बच गए. इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों के लिए खुद को तैयार कर रहे वैभव को बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान एक तीखी गेंद सीधे शरीर पर जाकर लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही बैठ गए. हालांकि, इस युवा खिलाड़ी ने जो जज्बा दिखाया, उसने ट्रेंटब्रिज के मैदान पर मौजूद हर शख्स को मुरीद बना दिया.

यह वाकया ट्रेंटब्रिज मैदान के नेट्स का है, जहां भारतीय टीम तीसरे करो या मरो वाले मुकाबले के लिए जमकर पसीना बहा रही थी. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे और उनके सामने थे भारतीय टीम के मशहूर थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु. अपनी रफ्तार और सटीक बाउंसरों के लिए जाने जाने वाले रघु ने वैभव को परखने के लिए एक बेहद तेज और शार्प बाउंसर फेंकी.

वैभव सूर्यवंशी की छाती पर लगी गेंद.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||