Last Updated:
जिम्बाब्वे दौरा शुरु होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है. पहले संजू सैमसन का टीम में ना होना और अब गौतम गंभीर की टीम का हरारे ना जाना इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि बोर्ड खिलाड़ियों के साथ साथ कोचिंग स्टाफ के वर्कलोड को भी मैनेज करना चाहता
जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण होंगे हेड कोच
जिम्बाब्वे दौरा शुरु होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है. पहले संजू सैमसन का टीम में ना होना और अब गौतम गंभीर की टीम का हरारे ना जाना इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि बोर्ड खिलाड़ियों के साथ साथ कोचिंग स्टाफ के वर्कलोड को भी मैनेज करना चाहता है.
जिम्बाब्वे सीरीज और एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण बनेंगे कोच
एक रिपोर्ट के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे और जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच होंगे. कोचिंग जिम्मेदारियों को गौतम गंभीर और CoE प्रमुख के बीच बांटने का फैसला भारत के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल आपस में टकरा रहा है. इस दौरान हृषिकेश कांतिकर बल्लेबाजी कोच और सुनील जोशी गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह तिकड़ी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज में भी कोचिंग जारी रख सकती है.
गंभीर का रिपोर्ट कार्ड
गौतम गंभीर ने भारत को 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जिताया, वहीं हाल के समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा है. भारत को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार मिली, जबकि पहला मैच बारिश के कारण अधूरा रह गया था.
कब से है जिम्बाब्वे दौरा?
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी, जो इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी. चूंकि गौतम गंभीर इस समय इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं, इसलिए जिम्बाब्वे सीरीज के लिए लक्ष्मण को कोच बनाना एक व्यावहारिक फैसला माना जा रहा है. वहीं, एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा, जो वेस्टइंडीज के भारत दौरे के साथ ओवरलैप करेगा. इस दौरान वेस्टइंडीज टीम 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी.
About the Author
मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



