Image Slider

Last Updated:

कृति सैनन इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ की सक्सेस को लेकर एन्जॉय कर रही हैं. साथ ही हाल में वह रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखाई देने के बाद चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने अपने एग फ्रीज करने के बारे में खुलकर बात की है. कृति ने बताया कि उन्होंने अपने एग फ्रीज करवाने का फैसला साल 2021 में आई फिल्म ‘मिमी’ के दौरान लिया था.

कृति सैनन इस महीने के आखिरी में 36 साल की हो जाएंगी. उनका फिल्मी करियर 12 साल से ज्यादा का हो गया है. इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म ‘मिमी’ है. इस फिल्म के लिए उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता था. इसी फिल्म के दौरान उन्होंने अपने एग फ्रीज करवाने का फैसला किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kritisanon)

Kriti Sanon Egg Freeze

कृति सैनन ने कहा कि उन्हें ‘मिमी’ के किरदार के लिए वजन बढ़ाना था. इसी वजन बढ़ाने के प्रोसीजर के दौरान ही एग फ्रीज करवाया. इससे वजन बढ़ने और सूजन जैसी शारीरिक बदलावों से निपटना आसान हो गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kritisanon)

Kriti Sanon Egg Freeze

कृति सैनन ने ह्युमन ऑफ बॉम्बे पॉडकास्ट में कहा,“मैं यह पहली बार कह रही हूं. मैंने अपना अंडा फ्रीज करवाया. बहुत स्मार्टली, मैंने यह ‘मिमी’ के लिए वजन बढ़ाने वाले समय में ही करवाया. इससे सूजन होती है और मैं वैसे भी वजन बढ़ा रही थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kritisanon)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kriti Sanon Egg Freeze

कृति सैनन ने कहा, “मैंने किसी से बात की थी, जिसने कहा कि अगर तुम कर सकती हो तो यह उनके लिए सबसे अच्छी चीज है. यह खुद को दिया जा सकने वाला सबसे अच्छा तोहफा है. यह बात मेरे मन में बैठ गई. फिर जब मुझे वजन बढ़ाने को कहा गया, तो मैंने सोचा कि यह सही समय है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kritisanon)

Kriti Sanon Egg Freeze

कृति ने कहा कि ‘मिमी’ की तैयारी के दौरान अंडे फ्रीज करवाना बहुत व्यावहारिक था. इस प्रोसीजर में हार्मोनल इंजेक्शन लगते हैं, जिनसे थोड़े समय के लिए सूजन हो सकती है. चूकि वह फिल्म के लिए पहले से ही वजन बढ़ा रही थीं, इसलिए उन्होंने इसे उसी समय करवाने का फैसला किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kritisanon)

Kriti Sanon Egg Freeze

बता दें, अंडा फ्रीजिंग या ओओसाइट क्रायोप्रीजर्वेशन एक मेडिकल प्रोसीजर है जिसमें महिला के एग को निकालकर फ्रीज किया जाता है और भविष्य में इस्तेमाल के लिए स्टोर रखा जाता है. कई महिलाएं अपनी प्रजनन क्षमता को संरक्षित रखने और बाद में जैविक बच्चे पैदा करने का विकल्प बनाए रखने के लिए यह करवाती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kritisanon)

Kriti Sanon Egg Freeze

साल 2021 में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ‘मिमी’ एक यंग लड़की की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए पैसे के बदले एक अमेरिकी कपल के लिए सरोगेट मदर बनती है. लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान मेडिकल इशुज होते, जिससे कपल बच्चे को लेने से मना कर देता है. फिर फिल्म में ट्विस्ट आता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kritisanon)

Kriti Sanon Egg Freeze

‘मिमी’ में पंकज त्रिपाठी, साई ताम्हणकर और मनोज पाहवा भी लीड रोल में थे. फिल्म की भावुक कहानी और अभिनय की सराहना हुई. कृति के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kritisanon)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||