Image Slider


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह।

जिले में एक शादी समारोह के दौरान लग्जरी गाड़ियों पर स्टंट करना और नोट उड़ाना बरातियों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो थार का चालान कर उन्हें इंपाउंड कर दिया। पुलिस ने कहा कि कि सड़क पर स्टंटबाजी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार सिकरावा गांव निवासी जाहिद की बारात बीवां गांव जा रही थी। बारात का काफिला पिनगवां, बड़कली और फिरोजपुर झिरका होते हुए बीवां पहुंचा। दुल्हन के गांव में प्रवेश से पहले टोल प्लाजा पर कई गाड़ियों को एकत्र किया गया, जहां कुछ बराती थार और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों की छतों पर चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने खुशी में नोट उड़ाए, आतिशबाजी की और स्टंट करते हुए जश्न मनाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सुभाष चंद ने तत्काल संज्ञान लिया और पुलिस टीम के साथ बीवां गांव पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के बाद पुलिस ने दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों का चालान कर उन्हें इंपाउंड कर दिया। उन्होंने कहा कि शादी या किसी भी समारोह के नाम पर सड़क पर स्टंट करना, गाड़ियों की छतों पर चढ़कर हुड़दंग मचाना और यातायात नियमों का उल्लंघन करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

– इससे पहले भी हो चुकी है कई कार्रवाई

बारात में गाड़ियों की छतों पर चढ़कर स्टंट करने के मामले में पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है, उसके बावजूद बारातियों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। बीते दिनों ही फिरोजपुर झिरका के गांव दोरक्खी में बारात की गाड़ी पा चढ़कर स्टंट करने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले जयसिंहपुर चौकी व तावडू में भी कार्रवाई की गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||