ऋषभ मणि त्रिपाठी/निमिष गोस्वामी/ Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ती जा रही है. इस बीच आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि जेल में बंद सभी आरोपी डरे हुए हैं. वहीं पुलिस को इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि इन्होंने कोई प्लानिंग भी नहीं की थी. ना ही इससे पहले कोई चोरी की थी. वहीं इस पूरे मुद्दे को लेकर सियासी उबाल भी मचा हुआ है. वैसे तो संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क राम मंदिर का नाम नहीं लेते हैं. लेकिन राम मंदिर में दान चोरी पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. बीजेपी पर दान चोरों को बचाने का आरोप लगाया. इस बार भी उन्होंने अपने मुंह से राम मंदिर का नाम नहीं लिया.
Ram Mandir News Live: कांग्रेस नेता का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर कहा, “मैं समझता हूं कि जब से भाजपा की सरकार आई है. वह केवल उन मुद्दों को देख रही है, जिससे ध्रुवीकरण किया जा सके और हिंदू जनमानस का वोट लिया जा सके. देश में इतने महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. उपभोक्ताओं या इथेनॉल की बात करें. इन मुद्दों से सरकार ध्यान भटकाने के लिए सरकार इस तरह के विषय लाती है और जिसकी बदौलत हम हैं क्या हम उन्हें मुक्त कर सकते हैं? यह तो हास्यास्पद विषय है”
Ram Mandir News Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों से पूछताछ करने के लिए जेल पहुंचे अधिकारी
राम मंदिर दान चोरी की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी आशुतोष तिवारी जिला कारागार पहुंच चुके हैं. पांच आरोपियों से पूछताछ होगी. इससे पहले आशुतोष तिवारी ने अविनाश शुक्ला से पूछताछ की थी. इस दौरान कई बड़े खुलासे हुए थे.
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच VHP की बड़ी बैठक
वीएचपी सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच शुरू होने के बाद फैसला लिया गया कि बैठक अयोध्या में न हो, ताकि जांच किसी भी तरह प्रभावित न हो. इस तरह की बैठक हर छह महीने में आयोजित की जाती है. बैठक में वीएचपी, दुर्गा शक्ति, गौ रक्षा, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, धर्म प्रसार, सेवा, समरसता और संत परिषद के प्रमुख शामिल होंगे. बैठक में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा होने की संभावना है. पिछले छह महीने के कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी. देश, धर्म और समाज के सामने मौजूद चुनौतियों पर भी विस्तार से मंथन होगा.
Ram Mandir News Live: राम मंदिर के आरोपियों से थोड़ी देर में होगी पूछताछ
राम मंदिर दान गबन पर मामले पर आरोपियों से आज होगी पूछताछ. थोड़ी देर में विवेचक पहुंचेंगे जिला जेल. जेल में पांच आरोपियों से की जाएगी पूछताछ. रमाशंकर यादव टिन्नू, मनीष यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय से होगी पूछताछ.
Ram Mandir News Live: प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल और राम गोपाल यादव का बयान हो दर्ज, आलोक कुमार ने लिखा लेटर
राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे (चढ़ावा/चढ़ावा सामग्री) की कथित चोरी की जांच के बीच एक नया मोड़ आया है. वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने अयोध्या के जांच अधिकारी एवं डीएसपी अशुतोष तिवारी को पत्र लिखकर उन सार्वजनिक हस्तियों के बयान दर्ज करने की मांग की है, जिन्होंने इस मामले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और चोरी के आरोप लगाए हैं. पत्र में कहा गया है कि विभिन्न टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित बयानों में प्रो. रामगोपाल यादव, अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदिर चढ़ावे की चोरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्र के अनुसार, प्रो. रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया था कि राम मंदिर में लगभग ₹20,000 करोड़ का घोटाला हुआ है और सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात तथा नकदी गायब हुई है. अरविंद केजरीवाल के हवाले से कहा गया है कि राम मंदिर से भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान चोरी हुआ तथा लगभग ₹200 करोड़ नकद गायब होने का दावा किया गया था. पत्र में उल्लेख है कि सांसद संजय सिंह ने भी सार्वजनिक रूप से ₹200 करोड़ से अधिक की चोरी का आरोप लगाया था और इसमें 50 से अधिक कर्मचारियों की संलिप्तता की बात कही थी. प्रियंका गांधी ने उठाया था बड़े लोगों की मिलीभगत का सवाल. प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान का हवाला देते हुए पत्र में कहा गया है कि उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या छोटे कर्मचारी अकेले इतने बड़े स्तर की हेराफेरी कर सकते हैं या इसके पीछे बड़े लोगों की मिलीभगत है.
जांच में सहयोग या कानूनी कार्रवाई
Ram Mandir News Live: राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज नहीं हुई FIR
एसआईटी और पुलिस ट्रस्ट के तीनों वरिष्ठ अधिकारियों के बयान दर्ज कर चुकी हैं. हालांकि तीनों पदाधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. एजेंडे के अन्य बिंदुओं में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए गैर लेखापरीक्षित आय-व्यय विवरण और बैलेंस शीट, अन्य वित्तीय विवरणों पर चर्चा और उनकी स्वीकृति के बारे में जानकारी देना शामिल है. बैठक का एजेंडा कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने जारी किया है.
Ram Mandir Daan Chori News Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सोमवार को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट और न्यासियों के इस्तीफों पर चर्चा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य सोमवार को यहां मणि रामदास छावनी में बैठक करेंगे. ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा देखे गए बैठक के एजेंडे के अनुसार बैठक अपराह्न तीन बजे निर्धारित है. सूत्रों ने बताया कि राम मंदिर के कामकाज के प्रबंधन के लिए एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति पर भी चर्चा हो सकती है.
Ram Mandir News Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपी अविनाश को लेकर बड़ा खुलासा
राम मंदिर दान चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख रुपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी सामने आई है. उसने कई लोगों को पैसे ट्रांसफर किए और कुछ लोगों को कैश दिया. पुलिस अब पता लगा रही है कि ये पैसा कहीं दान की चोरी से तो नहीं जुड़ा है. जांच में यह भी पता चला है कि अविनाश ने अपनी एक महिला दोस्त को करीब 2 लाख रुपये नकद और एक महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट किया था. अब पुलिस यह भी जांच रही है कि इतना पैसा उसके पास कहां से आया. जांच में यह बात भी सामने आया है कि अविनाश का भाई कई बार ड्यूटी के बाद कैश लेकर योग केंद्र जाते देख चुका था. जब भाई ने पूछा कि इतना पैसा कहां से आता है, तो अविनाश ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. बाद में उसके भाई अभिषेक ने अनुकल्प से पूछा कि इतना कैश कहां से आ रहा है, उसने कहा कि मंदिर में जजमान खुश होकर पैसे दे देते हैं और दर्शन में मदद के बदले भी लोग पैसे दे जाते हैं. साथ ही उसने कहा कि इस बारे में दोबारा कोई बात मत करना. पुलिस अब इन सभी बातों की सच्चाई की जांच कर रही है.
Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियो से जेल में पूछताछ के लिए अयोध्या पुलिस को परमिशन मिल गई है. पुलिस के मुताबिक अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे और मनीष यादव से रविवार से जेल में पुलिस पूछताछ करेगी. मामले की जांच कर रहे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज रजत वर्मा की कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. इससे पहले पुलिस ने जेल में अविनाश से जेल में पूछताछ की थी और फिर उसकी पुलिस कस्टडी भी ली थी. आज से 5 आरोपियो से जेल में पूछताछ होगी और इनके बयान दर्ज किए जाएंगे. जरूरत पढ़ने पर आगे पूछताछ के बाद इनकी एक-एक करके पुलिस कस्टडी भी ली जा सकती है.
Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर चंदा चोरी पर क्या बोलीं ममता बनर्जी
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, “आज भगवान राम का नाम बदनाम किया गया है. आपने हिंदुत्व के नाम पर खेला और HINDUISM को आपने खत्म किया.”
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



